यूपी में बेरोजगार युवाओं को CM योगी की बड़ी सौगात!: मिलेगा ₹5 लाख तक ब्याज मुक्त लोन, साथ ही सरकार देगी 10% सब्सिडी का अतिरिक्त फायदा, लेकिन केवल...जानें किन कामों के लिए मिलेगा लोन व आवेदन की आसान प्रक्रिया_एक नजर
यूपी में बेरोजगार युवाओं को CM योगी की बड़ी सौगात!

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार ने ऐसा ऐलान किया है, जो उनकी किस्मत बदल सकता है। अब नौकरी की तलाश छोड़कर खुद का कारोबार शुरू करने का मौका मिल रहा है वो भी बिना ब्याज के कर्ज और सरकारी मदद के साथ मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में शुरू किए गए “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान” के तहत युवाओं को ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। इतना ही नहीं, सरकार परियोजना लागत का 10% अनुदान (सब्सिडी) भी देगी, जिससे कारोबार शुरू करना और आसान हो जाएगा।

क्या है योजना का बड़ा फायदा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका सबसे बड़ा फायदा निम्नलिखित है।

  • ₹5 लाख तक का ब्याज फ्री लोन
  • 10% तक सरकारी सब्सिडी
  • खुद का बिजनेस शुरू करने का सुनहरा मौका
  • नौकरी ढूंढने के बजाय रोजगार देने वाला बनने का अवसर

सरकार का साफ संदेश है कि युवा नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बने।

1800 युवाओं को मिलेगा सीधा लाभ

गौरतलब है कि इस योजना के तहत सिर्फ बाराबंकी जिले में ही 1800 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यानी हजारों घरों में रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई रोशनी जलेगी।

ऐसे करें आवेदन (Step-by-Step)

  1. msme.up.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  2. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें
  3. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  4. सबमिट करके आवेदन नंबर सुरक्षित रखें

कौन उठा सकता है फायदा? (Eligibility)

  • उत्तर प्रदेश का निवासी होना जरूरी
  • उम्र: 21 से 40 वर्ष
  • न्यूनतम योग्यता: 8वीं पास (इंटर को प्राथमिकता)
  • कोई स्किल/ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए
    (जैसे: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना आदि)

किन-किन कामों के लिए मिलेगा लोन?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोन निम्नलिखित कामों के लिए मिलेगा।

•छोटे उद्योग (Manufacturing)

•सर्विस सेक्टर (जैसे: दुकान, सर्विस सेंटर)

•स्टार्टअप या लोकल बिजनेस

सरकार का बड़ा विजन

विदित है कि जिला उद्योग विभाग के अनुसार, इस योजना का मकसद युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

अगर आप बेरोजगार हैं और कुछ अपना शुरू करना चाहते हैं, तो ये मौका हाथ से जाने मत दीजिए।
बिना ब्याज का कर्ज और सरकारी सब्सिडी के साथ बिजनेस शुरू करने का सबसे आसान रास्ता तरीका है। अब फैसला आपके हाथ में है कि नौकरी ढूंढेंगे या खुद मालिक बनेंगे?

अन्य खबरे