मनोरंजन : भारतीय सिनेमा में एक और बड़ा इतिहास बन गया है। फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है कि अब इसकी गूंज दुनिया भर में सुनाई दे रही है। सिर्फ 31 दिनों में this फिल्म ने ₹1748.91 करोड़ की कमाई कर ली है और अब यह भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसने पुष्पा 2: द रूल को भी पीछे छोड़ दिया, जिसने ₹1742 करोड़ कमाए थे।
कैसे बनी बॉक्स ऑफिस की ‘धुरंधर’?
आपको बता दें कि फिल्म ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ कमाई की और लगातार रिकॉर्ड तोड़ती चली गई।
31वें दिन भी फिल्म ने ₹4.65 करोड़ की कमाई कर दिखा दिया कि इसका क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है।
अब सिर्फ ये 2 फिल्में आगे
धुरंधर-2 अब इतिहास के बेहद करीब पहुंच चुकी है। यह दंगल के ₹2070 करोड़ और बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के ₹1788 करोड़ के करीब है। धुरंधर 2 ने अब तक ₹1748 करोड़ कमाए हैं। यानी अब सिर्फ 40 करोड़ का अंतर है और यही सवाल उठ रहा है कि क्या बाहुबली-2 का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा?
हिंदी बेल्ट में तूफान, साउथ वर्जन धीमा
विदित है कि दिलचस्प बात ये है कि फिल्म की असली ताकत इसका हिंदी वर्जन रहा:
साफ है फिल्म का असली कलेक्शन हिंदी ऑडियंस से आ रहा है।
पहले पार्ट की सफलता ने बनाया रास्ता
आपको बता दें कि इससे पहले धुरंधर भी जबरदस्त हिट रही थी। उसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1307 करोड़ और ओवरसीज कलेक्शन ₹299.5 करोड़ रहा। यानी पार्ट-2 की सफलता की नींव पहले ही रखी जा चुकी थी।
क्या कमाई अब धीमी पड़ेगी?
गौरतलब है कि पांचवें हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर आई है, लेकिन वीकेंड पर उछाल अभी भी दिख रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट मान रहे हैं कि अगर यही ट्रेंड रहा, तो फिल्म जल्द ही बाहुबली-2 को पीछे छोड़ सकती है।
टॉप 10 भारतीय फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फ़िल्म (भाषा) - वर्ल्डवाइड कलेक्शन (करोड़ में)
धुरंधर-2 सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस का तूफान बन चुकी है।अब पूरा देश यही देख रहा है क्या यह फिल्म बाहुबली-2 को पछाड़ देगी या ₹1748 करोड़ पर ही इसकी रफ्तार थम जाएगी। एक बात तय है कि भारतीय सिनेमा का नया ‘धुरंधर’ सामने आ चुका है और रिकॉर्ड अब सुरक्षित नहीं हैं।