रणवीर सिंह के खिलाफ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्शन से बॉलीवुड में मचा हड़कंप!: फरहान अख्तर की शिकायत के बाद फ़िल्म वर्कर्स एसोसिएशन ने किया बैन, शूटिंग रुकने का बढ़ा खतरा, वहीं आमिर खान ने भी...जानें क्या है पूरा विवाद_एक नजर
रणवीर सिंह के खिलाफ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्शन से बॉलीवुड में मचा हड़कंप!

मुंबई/बॉलीवुड : बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह अचानक एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। फिल्म ‘डॉन-3’ से जुड़े विवाद के बाद फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी वर्कर्स संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उनके खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया है। इसका मतलब साफ है कि अब फिल्म इंडस्ट्री के हजारों टेक्नीशियन, जूनियर आर्टिस्ट और वर्कर्स रणवीर सिंह के साथ काम करने से इनकार कर सकते हैं। इस फैसले के बाद बॉलीवुड में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि इसका असर रणवीर की आने वाली कई बड़ी फिल्मों पर पड़ सकता है।

आखिर क्या है पूरा मामला?

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि विवाद की शुरुआत फिल्म ‘डॉन-3’ से हुई। साल 2023 में निर्देशक और निर्माता फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह को लेकर फिल्म ‘डॉन-3’ की घोषणा की थी। यह शाहरुख खान स्टारर ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म बनने वाली थी। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका था। शूटिंग की तैयारी भी तेज थी। लेकिन इसी बीच रणवीर सिंह ने अचानक फिल्म से अलग होने का फैसला ले लिया।
फरहान अख्तर का आरोप है कि रणवीर के अचानक बाहर होने से फिल्म को भारी नुकसान हुआ। प्री-प्रोडक्शन, शूटिंग शेड्यूल और रीवर्क में करीब 45 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे।

फरहान अख्तर पहुंचे FWICE

गौरतलब है कि मामला बढ़ने पर फरहान अख्तर ने FWICE में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़कर निर्माताओं और फिल्म से जुड़े हजारों वर्कर्स को नुकसान पहुंचाया। FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी के मुताबिक, रणवीर सिंह को तीन बार नोटिस और रिमाइंडर भेजे गए—

  • 22 अप्रैल 2026

  • 30 अप्रैल 2026

  • 13 मई 2026

लेकिन रणवीर की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

रणवीर का जवाब- यह मामला कोर्ट का

विदित है कि रणवीर Singh की टीम ने जवाब में कहा कि यह पूरा विवाद कॉन्ट्रैक्ट और कानूनी शर्तों से जुड़ा है, इसलिए इसका समाधान अदालत या उचित कानूनी मंच पर होना चाहिए, FWICE के जरिए नहीं। हालांकि FWICE का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में कामकाज और वर्कर्स के हितों से जुड़े मामलों में फेडरेशन को हस्तक्षेप करने का पूरा अधिकार है।

क्या होता है FWICE?

FWICE यानी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी संस्था मानी जाती है। इसमें—

  • 34 अलग-अलग एसोसिएशंस जुड़ी हैं

  • करीब 4 से 5 लाख सदस्य शामिल हैं

  • टेक्नीशियन, स्पॉटबॉय, जूनियर आर्टिस्ट, कैमरा टीम, डायरेक्टर और दूसरे कर्मचारी इसका हिस्सा हैं

अगर FWICE किसी कलाकार या प्रोजेक्ट के खिलाफ असहयोग का आदेश जारी कर दे, तो शूटिंग प्रभावित हो सकती है।

रणवीर की फिल्मों पर क्या पड़ेगा असर?

विदित है कि इस फैसले का असर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों पर पड़ सकता है। जिन प्रोजेक्ट्स की चर्चा हो रही है, उनमें शामिल हैं—

  • ‘बैजू बावरा’

  • आदित्य धर की अगली फिल्म

  • कियारा आडवाणी के साथ नई फिल्म

  • ‘किंग’ में स्पेशल कैमियो

इन फिल्मों की शूटिंग में दिक्कत आ सकती है, क्योंकि बड़ी संख्या में टेक्नीशियन FWICE से जुड़े हुए हैं।

डॉन-3 को लेकर क्यों बढ़ा विवाद?

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव चाहते थे। कहा गया कि वह फिल्म में ज्यादा हिंसक और गाली-गलौज वाले सीन जोड़ने की मांग कर रहे थे, लेकिन मेकर्स इसके लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मतभेद बढ़ गए और रणवीर ने फिल्म छोड़ दी। बताया जा रहा है कि इस विवाद को सुलझाने के लिए अभिनेता आमिर खान ने भी बीचबचाव की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बन पाई।

रणवीर सिंह की टीम ने क्या कहा?

गौरतलब है कि रणवीर सिंह के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि “रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों का सम्मान करते हैं। उन्होंने पूरे विवाद पर गरिमा और संयम बनाए रखने के लिए सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा। उनका पूरा ध्यान अपने काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर है।”

बॉलीवुड में क्यों मचा हड़कंप?

फिल्म इंडस्ट्री में यह मामला सिर्फ एक अभिनेता और निर्माता का विवाद नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे प्रोफेशनल कमिटमेंट और जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है। FWICE का कहना है कि जब कोई बड़ा प्रोजेक्ट रुकता है, तो सिर्फ निर्माता ही नहीं बल्कि हजारों छोटे कर्मचारी और दिहाड़ी वर्कर्स भी प्रभावित होते हैं।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच यह विवाद कैसे सुलझेगा और क्या रणवीर के खिलाफ जारी असहयोग आदेश आगे भी जारी रहेगा या नहीं।

अन्य खबरे