नोएडा के 'गोल्डन जुबली' समारोह की युद्धस्तर पर शुरू हुई तैयारी!: सेक्टर-96 में नए प्रशासनिक भवन का होगा भव्य लोकार्पण, 17 अप्रैल को स्मार्ट-सिटी, नागरिक सुविधाएं सहित CM योगी दे सकते हैं ये बड़ी सौगातें_एक नजर
नोएडा के 'गोल्डन जुबली' समारोह की युद्धस्तर पर शुरू हुई तैयारी!

नोएडा: नोएडा प्राधिकरण अपने 50वें स्थापना दिवस (गोल्डन जुबली) को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की तैयारी में जुट गया है। 17 अप्रैल को होने वाले गोल्डन जुबली समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की प्रबल संभावना है। यदि उनका कार्यक्रम तय होता है, तो नोएडा को इस मौके पर कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात मिल सकती है।

सेक्टर-96 में होगा भव्य उद्घाटन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोल्डन जुबली समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन होगा। यह सेक्टर-96, नोएडा में स्थित है। यह प्राधिकरण का नया आधुनिक प्रशासनिक मुख्यालय होगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जाने की संभावना है। यह भवन नोएडा प्रशासनिक व्यवस्था को और आधुनिक तथा केंद्रीकृत बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

युद्धस्तर पर शुरू हुई तैयारियां

सीएम के संभावित दौरे को देखते हुए प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई शुरू हो चुकी है। खाली भूखंडों की JCB से सफाई शुरू है। झाड़ियां हटाई जा रही हैं। साथ ही लैंडस्केपिंग और सजावट का काम तेज है। जनस्वास्थ्य और उद्यान विभाग की टीमों को मौके पर लगाया गया है।

कई परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण संभव

विदित है कि स्थापना दिवस के मौके पर केवल जश्न ही नहीं, बल्कि विकास परियोजनाओं की झड़ी लगने की भी तैयारी है। प्राधिकरण ने सभी विभागों से कहा है कि पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं की सूची दें। नई शुरू होने वाली परियोजनाओं की सूची दें। और शिलान्यास और लोकार्पण अलग-अलग चिन्हित करें। इससे समारोह में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास हो सकता है।

क्यों खास है यह समारोह?

आपकी जानकारी के नोएडा प्राधिकरण की स्थापना 1976 में हुई थी। पिछले 50 वर्षों में नोएडा, देश का प्रमुख औद्योगिक हब बनने के साथ रियल एस्टेट का बड़ा केंद्र बना। यह साथ में आईटी/कॉरपोरेट सेक्टर का हॉटस्पॉट बनकर NCR के सबसे तेजी से विकसित शहरों में शामिल हुआ। ऐसे में 50वां स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि नोएडा के विकास मॉडल का प्रदर्शन भी माना जा रहा है।

प्रशासनिक अधिकारियों का फोकस: “भव्य और हाई-प्रोफाइल आयोजन”

अधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम स्थल तय हो चुका है, सुरक्षा और प्रोटोकॉल की तैयारी शुरू है, साथ ही वीवीआईपी मूवमेंट के हिसाब से प्लानिंग हो रही है। बड़े पैमाने पर मंच, बैठने और प्रदर्शन की व्यवस्था होगी।

क्या मिल सकती हैं नई सौगातें?

हालांकि आधिकारिक सूची अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार समारोह में नई इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की घोषणा हो सकती है। जिसमें शहरी विकास योजनाएं, स्मार्ट सिटी/ट्रैफिक/सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। इसमें नागरिक सुविधाओं से जुड़े नए प्रस्ताव भी सामने आ सकते हैं।

नोएडा का 50वां स्थापना दिवस इस बार सिर्फ औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकास और विजन का बड़ा शोकेस बनने जा रहा है। अगर मुख्यमंत्री योगी कार्यक्रम में शामिल होते हैं, तो यह आयोजन नोएडा के लिए कई नई सौगातों का मंच बन सकता है। 17 अप्रैल को नोएडा में सिर्फ जश्न नहीं होगा बल्कि विकास का बड़ा ऐलान भी देखने को मिल सकता है।

अन्य खबरे