नई दिल्ली : यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने 2026 के लिए 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी कर दी है। आयोग ने साफ कहा है। इन संस्थानों की डिग्री कानूनी रूप से मान्य नहीं है। यानी यहां से मिली डिग्री नौकरी, प्रतियोगी परीक्षा या आगे की पढ़ाई में काम नहीं आएगी। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि दिल्ली में 13 और उत्तर प्रदेश में 4 संस्थान इस सूची में शामिल हैं।
किन राज्यों में सबसे ज्यादा फर्जी संस्थान?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निम्नलिखित स्थानों पर 32 फर्जी यूनिवर्सिटीयां पाई गई है।
दिल्ली – 13
उत्तर प्रदेश – 4
महाराष्ट्र – 2
पश्चिम बंगाल – 2
आंध्र प्रदेश – 2
कर्नाटक – 2
पुडुचेरी – 2
केरल, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश – 1-1
UGC का कहना है कि ये संस्थान खुद को “यूनिवर्सिटी” बताकर डिग्री दे रहे हैं, लेकिन इन्हें कोई वैधानिक मान्यता प्राप्त नहीं है।
फेक यूनिवर्सिटी की पूरी लिस्ट देखिए :
आल इंडिया इंस्टीटयूट आफ पब्लिक एण्ड फिजिकल हैल्थ सांइस (ए. आई. पी.पी. एच.एस.) स्टेट गोरवन्मेंट यूनिवर्सिटी: ऑफिस के एच नं. 608-609, प्रथम तल, सन्त कृपाल सिंह पब्लिक ट्रस्ट बिल्डिंग, बी.डी.ओ. कार्यालय के पास, अलिपुर, दिल्ली-36
कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड: दरिया गंज, दिल्ली
यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी: दिल्ली
वॉकेशनल यूनिवर्सिटी: दिल्ली
ए.डी.आर.-सेन्ट्रिक जयूरिडिकल यूनिवर्सिटी: ए.डी.आर. हाउस, 8जे, गोपाल टॉवर, 25 राजेन्द्र प्लेस, नई दिल्ली 110008
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस एण्ड इंजीनियरिंग: नई दिल्ली
विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट, इंडिया: रोजगार सेवा सदन, 672, संजय एंक्लेव, अपोजिट जी.टी. के. डिपो, नई दिल्ली 110033
आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी): 351-352, फेस-1, ब्लॉक-ए, विजय विहार, रिठाला, रोहिणी, दिल्ली 110085
वर्ल्ड पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी (डब्लू.पी.यू.एन.यू): नंबर-201, द्वितीय तल, बेस्ट बिजनेस पार्क, नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा, नई दिल्ली-110034
इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग: 1810/4, प्रथम तल, कोटला मुबारकपुर, दिल्ली
माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी: 109, मधुबन बिल्डिंग, क्राति की स्थिति कम्युनिकेशंस 55, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली -110019
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सोलयूशन: बी-1/1, जनकपुरी, नई दिल्ली-110058
गांधी हिन्दी विद्यापीठ: प्रयाग, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
महामाया टैक्निकल (प्राविधिक) विश्वविद्यालय: पी.ओ. महर्षि नगर, जिला-गौतम बुद्ध नगर, सैक्टर-110 के पिछे, नोएडा 201 304, उत्तर प्रदेश
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी): अचलताल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
भारतीय शिक्षा परिषद्: भारत भवन, मटियारी चिनहट, फैजाबाद रोड़, लखनऊ, उत्तर प्रदेश- 227105
राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी: नागपुर, महाराष्ट्र
नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ: तड़वाल, ताल। अक्कलकोट, जिला सोलापुर, महाराष्ट्र
इंडियन इंस्टीयूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन: 80, चौरंगी रोड़, कोलकाता-20
इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन एण्ड रिसर्च: 8-ए, डायमंड हार्बर रोड़ बिलटेक इन, 2 फ्लोर, ठाकुर पूकूर, कोलकत्ता - 70006
क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी: #32-23-2003, 7वीं लेन, काकुमानुवरिहोट्टा, गुंटूर, आंध्र प्रदेश - 522002 व फिट नं. 301, ग्रेस विला अपा., 7/5, श्रीनगर, गुंटूर, आंध्र प्रदेश- 522002
बाईबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया: मकान नं. 49-35-26 एन. जी. ओ. कॉलोनी, विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश- 530016
सर्व भारतीय शिक्षा पीठ: एस. के. चौल्टरी के पास, देवनूर मेन रोड, विजया नगर, तुमकुर-572102, कर्नाटक
ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी: #1035, चौथा ब्लॉक, गोल्डन हाइट्स के पास, डॉ. राजकुमार रोड, राजली नगर, बेंगलुरु- 560010 (कर्नाटक)
श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन: नं. 186, थीलासपेट, वाजुथवर रोड़, पुडुचेरी- 605009
उषा लात्चुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन: टी.वी. मलाई रोड, वाझापडियार नगर थिरुक्कनूर, पुडुचेरी -605 501
सेन्ट जॉन यूनिवर्सिटी: कृष्णाटम्, केरल
इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन (आई. आई. यू. पी. एम.): कुन्नामंगलम कोजहिकोदे, केरला 673 571
मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी: 308ए, दशमेश प्लाजा, मथुरा रोड, फरीदाबाद, हरियाणा- 121001
राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट: मानसा चौक, भिवाड़ी, जिला अलवर (राजस्थान)
दक्ष यूनिवर्सिटी (वोकेशनल और लाइफ स्किल एजुकेशन): भास्कर पथ, न्यू पुंदाग, मसिबाड़ी, रांची, झारखंड 834007
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ अल्टरनेटिव मेडिसिन: 130/A, सेक्रेटेरिएट एस.ओ., अरुणाचल प्रदेश -791111
क्यों खतरनाक हैं ये फर्जी यूनिवर्सिटी?
गौरतलब है कि ये यूनिवर्सिटी इसलिए खतरनाक है क्योंकि ये यूनिवर्सिटीज कम फीस और जल्दी डिग्री का लालच देती हैं। ये “इंटरनेशनल” या “ओपन” यूनिवर्सिटी का दावा करते हैं। औऱ बिना मान्यता के सर्टिफिकेट जारी करते हैं। भविष्य में नौकरी/सरकारी सेवा में इनकी डिग्री अमान्य होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, पिछले दो साल में फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या 20 से बढ़कर 32 हो गई है जो शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
आपकी डिग्री भी खतरे में तो नहीं?
विदित है कि UGC ने साफ चेतावनी दी है कि इन 32 संस्थानों से जारी डिग्री रद्दी कागज के समान है। अगर किसी छात्र ने यहां से पढ़ाई की है, तो उसका करियर दांव पर लग सकता है।
एडमिशन से पहले क्या करें?
UGC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संस्थान की मान्यता जांचें।
देखें कि वह Central/State/Deemed University के रूप में सूचीबद्ध है या नहीं।
AICTE, NCTE, PCI जैसे नियामक निकायों की मान्यता भी चेक करें (कोर्स के अनुसार)।
सिर्फ सोशल मीडिया या एजेंट के भरोसे एडमिशन न लें।
UGC की अपील :
आपको बता दें कि आयोग ने छात्रों और अभिभावकों से कहा है कि जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। किसी भी विश्वविद्यालय में दाखिला लेने से पहले उसकी प्रामाणिकता की पुष्टि जरूर करें, ताकि सालों की मेहनत और लाखों रुपये बर्बाद न हों।
डिग्री का सपना कहीं धोखा न बन जाए। फर्जी यूनिवर्सिटी के जाल से बचने के लिए सतर्क रहें, जानकारी जुटाएं और सही निर्णय लें।