UPI यूजर्स ध्यान दे!: आज ही अपडेट करे अपनी UPI आईडी वरना नहीं कर पाएंगे पेमेंट, 1 फरवरी से लागू हो रहे हैं नए नियम?
UPI यूजर्स ध्यान दे!

टेक्नोलॉजी: भारत में डिजिटल पेमेंट तेजी से बढ़ रहा है और UPI इसका सबसे लोकप्रिय माध्यम बन चुका है। दिसंबर 2024 में UPI ट्रांजैक्शन्स का वॉल्यूम 16.73 बिलियन तक पहुंच गया जो नवंबर की तुलना में 8% अधिक था। खासकर शहरी क्षेत्रों में लोग कैश की जगह UPI का ज्यादा उपयोग कर रहे हैं। हालांकि इसके साथ ही साइबर फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं जिससे लोगों की वित्तीय सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। इस चुनौती से निपटने और UPI ट्रांजैक्शन्स को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने एक नया नियम लागू करने का फैसला किया है जो 1 फरवरी 2025 से प्रभावी होगा।

क्या है नया नियम?

NPCI के नए दिशानिर्देशों के अनुसार UPI ID में स्पेशल कैरेक्टर्स (जैसे @, !, #, -, _ आदि) का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। यह नियम UPI सिस्टम को अधिक सिक्योर और स्टैंडर्ड बनाने के लिए लागू किया जा रहा है। अब सभी UPI ट्रांजैक्शन आईडी सिर्फ अल्फान्यूमेरिक (अक्षर और संख्याओं) में ही बनाई जाएंगी।

यदि आपकी UPI ID में स्पेशल कैरेक्टर्स मौजूद हैं तो 1 फरवरी 2025 के बाद आपका पेमेंट फेल हो सकता है। NPCI ने बैंकों और पेमेंट प्लेटफॉर्म्स को पहले ही इस बदलाव को लागू करने के निर्देश दिए हैं लेकिन कुछ संस्थान अभी भी पुराने फॉर्मेट का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि आप समय रहते अपनी UPI ID को अपडेट कर लें।

ट्रांजैक्शन फेल्योर से कैसे बचें?

अगर आप चाहते हैं कि आपके UPI पेमेंट में कोई दिक्कत न आए तो आपको अपनी UPI ID को चेक और अपडेट करना होगा। उदाहरण के लिए:

गलत फॉर्मेट(पुराना फॉर्मेट): 1234567890@ok-sbi
सही फॉर्मेट(नया फॉर्मेट): 1234567890oksbi

यदि आपकी मौजूदा UPI ID में स्पेशल कैरेक्टर्स शामिल हैं तो आपके ट्रांजैक्शन्स 1 फरवरी के बाद ऑटोमैटिकली फेल हो जाएंगे। इसलिए आपको जल्द से जल्द अपनी UPI ID सही फॉर्मेट में बदलनी होगी।

UPI ID कैसे चेक करें?

1. UPI ऐप खोलें: अपने बैंक या थर्ड-पार्टी UPI ऐप (जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm) में जाएं।

2. UPI ID देखें: प्रोफाइल सेक्शन में जाकर अपनी UPI ID चेक करें।

3. जरूरत हो तो अपडेट करें: यदि आपकी ID में स्पेशल कैरेक्टर्स हैं, तो उसे सही फॉर्मेट में बदलें।

4. बैंक या सपोर्ट टीम से मदद लें: अगर आपको बदलाव करने में कोई दिक्कत आ रही है तो अपने बैंक या पेमेंट ऐप की कस्टमर सपोर्ट टीम से संपर्क करें।

जल्दी करें, वरना होगी परेशानी!

1 फरवरी 2025 के बाद गलत फॉर्मेट वाली UPI ID से किया गया कोई भी पेमेंट सफल नहीं होगा। इसलिए समय रहते अपनी UPI ID अपडेट करें ताकि भविष्य में आपको किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

अन्य खबरे