दिल्ली में 13 साल बाद फिर शुरू हुई राशन कार्ड बनने की प्रक्रिया!: बनेंगे 7.72 लाख नए कार्ड, 15 जून से शुरू होंगे नए आवेदन, लगेंगे ये प्रमुख दस्तावेज, वहीं पुराने आवेदन अब...ऐसे करें घर बैठे ऑनलाइन आवेदन?
दिल्ली में 13 साल बाद फिर शुरू हुई राशन कार्ड बनने की प्रक्रिया!

नई दिल्ली : भारत इस समय भीषण गर्मी की ऐसी मार झेल रहा है, जिसने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में तापमान 45 से 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। हालात इतने भयावह हैं कि दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 94 शहर अकेले भारत के बताए जा रहे हैं।

सड़को पर पसरा सन्नाटा :

आपको बता दें कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा हुआ है। तेज लू और झुलसाने वाली गर्म हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और कमजोरी के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं।

भारत के ये शहर बने आग का गोला

गौरतलब है कि 2026 में देश के सबसे गर्म शहरों की सूची ने चिंता और बढ़ा दी है। कई शहरों में पारा 47 से 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

देश के 10 सबसे गर्म शहर

  • बांदा (उत्तर प्रदेश) – 47°C से 49°C

  • फलोदी (राजस्थान) – 46°C से 47°C

  • मुंगेशपुर और नरेला (दिल्ली) – 45°C से 46°C

  • सिरसा (हरियाणा) – 44°C से 45°C

  • नागपुर (महाराष्ट्र) – 43°C से 44°C

  • झांसी (उत्तर प्रदेश) – 42°C से 43°C

  • खजुराहो (मध्य प्रदेश) – 41°C से 42°C

  • रोहतक (हरियाणा) – 41°C से 42°C

  • डाल्टनगंज (झारखंड) – 42°C से 43°C

  • बिलासपुर (छत्तीसगढ़) – 41°C से 42°C

विदर्भ का ब्रह्मपुरी सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा, जहां तापमान 47.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं वर्धा में 47 डिग्री और नौगांव में 46.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अब रातें भी नहीं दे रहीं राहत

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार गर्मी सिर्फ दिन तक सीमित नहीं है। रात में भी तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। पहले रात के समय लोगों को राहत मिल जाती थी, लेकिन अब शहरों में कंक्रीट, डामर और ऊंची इमारतें दिनभर की गर्मी को रात में छोड़ रही हैं। इससे शहरों में “हीट आइलैंड इफेक्ट” तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली समेत कई बड़े शहर आसपास के ग्रामीण इलाकों से 2 से 10 डिग्री ज्यादा गर्म महसूस किए जा रहे हैं।

जलवायु परिवर्तन बना सबसे बड़ा खतरा

आपको बता दें कि मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अब गर्मी केवल तापमान की समस्या नहीं रह गई है। बढ़ती उमस, गर्म रातें, तेज शहरीकरण और जलवायु परिवर्तन मिलकर हालात को और खतरनाक बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 2015 से 2024 के बीच भारत में औसत नमी तेजी से बढ़ी है। गर्मी और उमस के संयुक्त असर वाले दिनों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह आने वाले समय के लिए बड़ा चेतावनी संकेत है।

मौसम विभाग का अलर्ट, अगले कई दिन भारी

विदित है कि मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक गंभीर लू का अलर्ट जारी किया है। विशेष तौर पर रिक्शा चालक, मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले और खुले में काम करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा खतरा बताया गया है।

मौसम विभाग की लोगों को सलाह

  • दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें

  • लगातार पानी और ORS पीते रहें

  • हल्के रंग के कपड़े पहनें

  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें

  • खाली पेट धूप में बाहर न जाएं

भारत इस समय सिर्फ गर्मी नहीं, बल्कि बदलते मौसम और क्लाइमेट क्राइसिस की बड़ी चेतावनी का सामना कर रहा है। आने वाले दिनों में यह संकट और गहरा सकता है।

अन्य खबरे