नई दिल्ली/ऑटोमोबाइल: ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में GST 2.0 लागू होने के बाद हुआ उनके दामों में बड़ा परिवर्तन हुआ है। केंद्र सरकार ने GST-2.0 रिफॉर्म्स लागू करने के बाद कारों पर टैक्स स्लैब घटा दिया है। जैसे ही इसकी घोषणा हुई, देश की टॉप कार कंपनियों—मारुति सुजुकी, टाटा, महिंद्रा, हुंडई और किया ने अपनी गाड़ियों के दाम घटाने का ऐलान कर दिया। नतीजा यह हुआ कि अब छोटी हैचबैक से लेकर प्रीमियम SUVs तक हजारों से लेकर लाखों रुपए तक सस्ती हो गई हैं।
मारुति सुजुकी – सबसे बड़ा प्राइस कट
आपको बता दें कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने सबसे पहले अपने ग्राहकों को खुशखबरी दी है। उसके नए रेट के अनुसार
●ऑल्टो K10 – 52,000 से 53,000 रुपए तक सस्ती
●स्विफ्ट – 1.06 लाख रुपए तक का फायदा
●बलेनो – 80,000 रुपए तक की कटौती
●फ्रॉन्क्स – 1.11 लाख रुपए तक सस्ती
●ब्रेजा – 30,000 से 48,000 रुपए तक कम
●अर्टिगा, डिजायर, इग्निस, जिम्नी, ग्रैंड विटारा, XL6 और इनविक्टो – 47,000 से 69,000 रुपए तक का सीधा फायदा
SUV सेगमेंट में धमाकेदार बचत
गौरतलब है कि SUV खरीदने वालों के लिए ये किसी त्योहार से कम नहीं।
●Hyundai Venue → 68,000 से 1.32 लाख तक सस्ती
●Kia Sonet → 70,000 से 1.64 लाख तक घटे दाम
●Tata Nexon → 68,000 से 1.55 लाख तक का फायदा
●Mahindra XUV 3XO → 1.56 लाख रुपए तक सस्ती-
देखें टॉप कारों की पुरानी-नई कीमत और बचत (GST-2.0 के बाद) :
कंपनी/मॉडल - पुरानी कीमत (₹) - - नई कीमत - कितनी सस्ती हुई (₹)
●Maruti Alto K10 - 4,50,000 - 3,97,000 - 53,000
●Maruti Swift - 7,80,000 - 6,74,000 - 1,06,000
●Maruti Brezza- 9,90,000 - 9,42,000 - 48,000
●Maruti Fronx- 8,70,000 - 7,59,000 - 1,11,000
●Hyundai Venue - 10,00,000 - 8,68,000 1,32,000
●Kia Sonet- 9,90,000 - 8,26,000 - 1,64,000
●Tata Nexon- 9,60,000 - 8,05,000 - 1,55,000
●Mahindra XUV 3XO- 10,50,000 - 8,94,000 - 1,56,000
●Maruti Baleno- 8,20,000 - 7,40,000 - 80,000
●Maruti Ertiga - 10,80,000 - 10,11,000 - 69,000
सबसे ज्यादा फायदा SUV खरीदारों को हुआ है। वहीं Kia Sonet और Mahindra XUV 3XO पर 1.5 लाख से ज्यादा की बचत हो रही। वहीं मारुति की Fronx और Swift भी अब मिडिल क्लास परिवारों के लिए और किफायती हो गई है।
क्यों हुई इतनी बड़ी कटौती?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इतनी बड़ी कटौती का कारण निम्नलिखित है-
GST-2.0 में बदलाव – सरकार ने 400 से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर टैक्स स्लैब घटाए।
ऑटो सेक्टर पर फोकस – कारों और पैसेंजर व्हीकल्स पर टैक्स में कमी से सीधे ग्राहकों तक फायदा पहुंचाया गया।
कंपनियों की स्ट्रैटेजी – फेस्टिव सीजन से पहले सेल्स बढ़ाने के लिए कंपनियां तुरंत दाम घटाने में जुट गईं।
ग्राहकों को मिलेगा डबल फायदा :
विदित है कि नए कम कीमत से लाखों रुपए तक की बचत होगी साथ ही फेस्टिव ऑफर्स के तहत नवरात्रि से लेकर दिवाली तक अतिरिक्त डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस मिलेगा। वहीं अब लो EMI से फाइनेंस कंपनियां अब EMI स्कीम्स को भी आसान बनाने वाली हैं।
ऑटो इंडस्ट्री के लिए गेमचेंजर :
विशेषज्ञों का मानना है कि GST-2.0 ऑटो सेक्टर में मांग को दोबारा तेज करेगा। पिछले कुछ महीनों में कारों की बिक्री धीमी हो गई थी, लेकिन अब कंपनियों को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिलेगी।
अगर आप अपनी पुरानी बाइक या कार बदलने का सोच रहे थे, तो इससे बेहतर मौका शायद ही दोबारा मिले। चाहे आप मारुति स्विफ्ट जैसी पॉपुलर हैचबैक लेना चाहें या Tata Nexon, Venue, Sonet जैसी दमदार SUV अब सब पहले से लाखों रुपए सस्ती मिल रही हैं।