स्वास्थ्य: सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने का ट्रेंड आपकी जान ले सकता है! हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक चौंकाने वाली चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अचानक ठंडे पानी के संपर्क में आने से हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें पहले से दिल की बीमारी है।
क्यों खतरनाक है ठंडा पानी?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैज्ञानिक शोध के मुताबिक, जब शरीर अचानक ठंडे पानी के संपर्क में आता है तो:
●रक्त नलिकाएं तुरंत सिकुड़ जाती हैं
●ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाता है
●दिल की धड़कनें अनियमित हो सकती हैं
●सांस लेने में तकलीफ हो सकती है
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
गौरतलब है कि डॉक्टर्स का कहना है कि सर्दियों में पहले से ही दिल की नसें सिकुड़ी रहती हैं। ऐसे में अगर ठंडे पानी से नहाया जाए तो दिल पर दोहरा दबाव पड़ता है। इससे हार्ट अटैक आने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज:
डॉक्टरों के अनुसार इन खतरनाक लक्षणों को बिल्कुल इग्नोर नहीं करना चाहिए।
●सीने में दर्द या भारीपन का एहसास होना।
●सांस लेने में तकलीफ होना।
●ठंडा पसीना आना।
●अचानक बहुत ज्यादा थकान।
●जबड़े, पीठ या बाएं हाथ में दर्द।
सुरक्षित तरीके से कैसे नहाएं?
गुनगुने पानी से शुरुआत करें
बाल्टी से नहाना बेहतर - शॉवर से सीधे नहाएं तो अंगों पर धीरे-धीरे पानी डालें।
शरीर को अचानक ठंडे पानी के संपर्क में न लाएं।
दिल के मरीज डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
ठंडे पानी से नहाने के फायदे भी हैं अनेक:
गौरतलब है कि ठंडे पानी के फायदे भी अनेक हैं। लेकिन सावधानी से! शोध बताते हैं कि सही तरीके से ठंडे पानी से नहाने से इम्यूनिटी बढ़ती है, बीमारियां कम होती हैं, थकान कम होती है और साथ में शरीर तंदुरुस्त भी रहता है। नीदरलैंड की एक स्टडी में पाया गया कि रोज ठंडे पानी से नहाने वालों को 29% कम बीमारियां होती हैं। लेकिन याद रखें यह तभी फायदेमंद है जब आप दिल के मरीज नहीं हैं और सही तरीके से करते हैं।
अगर आप दिल के मरीज हैं, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है या सांस की तकलीफ है, तो ठंडे पानी से नहाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सेहत के साथ कोई जोखिम न लें। सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना कोई ‘हीरोइज़्म’ नहीं है। गलती छोटी है, लेकिन दिल इसे सह नहीं पाता। सीधे छाती पर ठंडा पानी सीधे हार्ट अटैक का न्योता है। थोड़ी सावधानी आपकी जान बचा सकती है। सर्दी का मज़ा जरूर ले लेकिन दिल की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट चिकित्सा शोध, जनरल जानकारी और विशेषज्ञों की सलाह पर आधारित है। किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के लिए योग्य चिकित्सक से परामर्श ज़रूर करें। NCR पत्रिका इसकी सटीकता या व्यक्तिगत असर की जिम्मेदारी नहीं लेता।