हरियाणा में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल!: 20 IAS अधिकारी समेत 1 HCS का तबादला...देखे कौन कहां
हरियाणा में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल!

हरियाणा: दरअसल प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल को मंजूरी। जिसमें 20 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और एक हरियाणा लोक सेवा (एचसीएस) अधिकारी का तबादला कर दिया गया। तदनुसार एक तरफ जहां कई जिलों के उपायुक्त बदले गए हैं, वहीं दूसरी तरफ कई विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और सचिव स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। चर्चा हैं कि यह फैसला विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा है।

इन तीन जिलों में नए उपायुक्त

हरियाणा सरकार ने तीन जिलों के उपायुक्त बदले हैं –
चरखी दादरी : डॉ. मुनीष नागपाल को नया उपायुक्त नियुक्त किया गया।
फतेहाबाद : डॉ. विवेक भारती को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
पंचकूला : सतपाल शर्मा को उपायुक्त बनाया गया है। उन्हें श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड का मुख्य प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों में बदलाव
कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
सुधीर राजपाल को महिला एवं बाल विकास विभाग से हटाकर पर्यावरण, वन और वन्य प्राणी विभाग सौंपा गया।
डॉ. राजा शेखर वुंडरू को मत्स्य विभाग के साथ परिवहन विभाग भी दिया गया।
जी. अनुपमा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के साथ नागरिक संसाधन सूचना विभाग का कार्यभार सौंपा गया।
टी.एल. सत्यप्रकाश को परिवहन विभाग से हटाकर महिला एवं बाल विकास विभाग में भेजा गया।
फूलचंद मीणा को रोहतक मंडलायुक्त बनाया गया।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां:

यश गर्ग – उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक और सचिव
विवेक अग्रवाल – कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक
धर्मेंद्र सिंह – हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला मुख्यालय के प्रशासक
मनदीप कौर – मानव संसाधन विभाग की निदेशक
मुनीश शर्मा – हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव
मोनिका गुप्ता – हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला की प्रशासक
प्रशांत पंवार – हरियाणा परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के प्रधान कार्यकारी अधिकारी
महेंद्र पाल – सहकारी समितियों के निबंधक
सुशील कुमार – हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हिसार के प्रशासक
महाबीर प्रसाद – नगर निगम यमुनानगर के आयुक्त
दीपक बाबूलाल – अतिरिक्त उपायुक्त भिवानी एवं चरखी दादरी
कपिल कुमार (एचसीएस) – कैथल नगर परिषद आयुक्त

चुनावी दृष्टि से बड़ा कदम:

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक ढांचे को मज़बूत और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए यह बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार चाहती है कि जिलों में विकास योजनाओं की गति बढ़े और जनता तक योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो। जिलों के उपायुक्तों की नई जिम्मेदारियां चुनावी प्रबंधन में भी अहम भूमिका निभाएंगी।

अन्य खबरे