देहरादून : उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। चारधाम यात्रा के बीच मौसम विभाग की चेतावनी ने प्रशासन और श्रद्धालुओं दोनों की चिंता बढ़ा दी है। राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि 12 और 13 मई को मौसम विभाग ने कई पर्वतीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
12 और 13 मई को बिगड़ेगा मौसम
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम का यह बदलाव अचानक और खतरनाक हो सकता है।
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी चेतावनी
गौरतलब है कि गढ़वाल आयुक्त Vinay Shankar Pandey ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे मौसम का ताजा अपडेट देखकर ही यात्रा की योजना बनाएं। प्रशासन ने साफ कहा है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें, भूस्खलन वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी रखें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। अगर मौसम ज्यादा खराब होता है तो कई मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है।
पहाड़ों में बढ़ सकता है भूस्खलन का खतरा
विदित है कि बारिश और तेज हवाओं की वजह से पहाड़ी रास्तों पर फिसलन बढ़ सकती है, चट्टानें गिरने का खतरा रहेगा और नदी-नाले उफान पर आ सकते हैं। विशेषकर केदारनाथ मार्ग, बद्रीनाथ हाईवे और गंगोत्री और यमुनोत्री रूट पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 3800 से 4500 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर चारधाम यात्रा, ट्रेकिंग रूट और पहाड़ी यातायात पर पड़ सकता है।
देहरादून समेत मैदानी इलाकों में भी असर
आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में आंशिक बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही गरज-चमक के साथ मौसम बदल सकता है। तापमान अधिकतम 33°C और न्यूनतम 21°C रहने का अनुमान है।
अगले तीन दिन का मौसम अपडेट
12 मई
13 मई
14 मई
प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
प्रशासन ने यात्रियों से कहा गया है कि:
आस्था की यात्रा में सावधानी भी जरूरी
विदित है कि चारधाम यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होती है, लेकिन उत्तराखंड का मौसम कब बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में प्रशासन की अपील साफ है कि “जल्दबाजी नहीं, सुरक्षा सबसे पहले।”
अगर आप भी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री या यमुनोत्री यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो मौसम का अपडेट जरूर देखें। क्योंकि पहाड़ों में एक छोटी लापरवाही भी बड़ी मुश्किल बन सकती है।