IMD ने जारी किया नया अलर्ट!: उत्तर भारत में अभी और तपेगी धरती, दक्षिण में बरसेगा पानी...जानें कब मिलेगी दिल्ली-यूपी को राहत
IMD ने जारी किया नया अलर्ट!

नई दिल्ली : उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि मानसून फिलहाल केरल तक पहुंच चुका है, लेकिन इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है। उत्तर भारत में अभी 4-5 दिन तक हीटवेव का असर बना रहेगा। इसके बाद धीरे-धीरे राहत मिलने के आसार हैं। आइए जानते हैं अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा देशभर का मौसम।

दक्षिण में झमाझम, उत्तर में गर्मी का कहर जारी :

आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक, 10 जून से दक्षिण भारत में एक बार फिर बारिश का बड़ा दौर शुरू होने वाला है।  कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। केरल में तो मानसून पहले ही अपनी दस्तक दे चुका है और अब यह आगे बढ़ने को तैयार है। लेकिन उत्तरी-भारत की तस्वीर बदलते हुए नही दिख रही है। यहां गर्मी का प्रकोप-अभी जारी रहेगा। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिमी-राजस्थान यहां अगले कुछ दिनों तक हीट-वेव का आतंक जारी रहेगा। वहीं दिल्ली में पारा लगातार 40 डिग्री सेल्सियस को छू रहा है और आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा हो सकता है।

कहां-कहां होगी बारिश? :

आपको बता दें कि IMD ने  असम, अरुणाचल-प्रदेश मेघालय के आस पास 11 से 14 जून तक भारी-बारिश की चेतावनी जारी की है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में 10 से 13-जून तक पानी की-बौछारें देखने को मिलेंगी। दक्षिणी-भारत के तटीय इलाकों में भी 10 से 14-जून तक खूब बारिश होगी।

उत्तर भारत में कब मिलेगी राहत? :

गौरतलब है कि आईएमडी के अनुसार, उत्तर भारत में हीटवेव का प्रकोप अभी 4-5 दिन और चलेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ या मानसूनी हवाओं के असर से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं लेकिन मानसून फिलहाल दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के बड़े हिस्सों तक नहीं पहुंचा है।

कहाँ तक पहुंचा मानसून :

विदित है कि इस साल केरल में मानसून 29 मई को ही पहुंच गया था, यानी समय से पहले दस्तक दी। लेकिन 29 मई से मानसून की रफ्तार थमी हुई है। अब अगले सप्ताह एक बार फिर मानसून में जान आने की संभावना जताई जा रही है। आमतौर पर जून के अंत तक मानसून देश के अधिकांश हिस्सों में पहुंच जाता है। 8 जुलाई तक पूरे देश में इसकी पकड़ बन जाती है।

दिल्ली में क्या हाल? :

गौरतलब है कि दिल्ली में शनिवार से ही गर्म हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को तेज धूप के साथ 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। रविवार शाम तक तेज हवाएं चलने की संभावना है, लेकिन इससे गर्मी में खास राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

मौसम विशेषज्ञों की चेतावनी :

IMD ने वार्निंग दी है कि अगले कुछ उत्तरी-भारत में सबसे गर्म साबित हो सकते हैं। अधिकाधिक पानी पिये, बच्चों और बुजुर्गों को हीट स्ट्रोक से सतर्क रखें, बाहर धूप में न निकलें, मानसून के अगले चरण की प्रगति पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं।

कब बरसेगा उत्तर भारत पर बादल? :

आईएमडी का अनुमान है कि जून के तीसरे सप्ताह से मानसून दिल्ली-यूपी-हरियाणा की तरफ गति पकड़ सकता है। तब तक राहत के लिए मानसून का इंतजार ही उत्तर भारत का सबसे बड़ा सहारा है।

उत्तर भारत के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से तत्काल राहत की उम्मीद नहीं है, लेकिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अगले कुछ दिनों में हालात में बदलाव आ सकता है। मानसून के धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ने से जुलाई की शुरुआत तक कई इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना है। वहीं, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले सप्ताह तेज बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। ऐसे में एक ओर जहां दक्षिण भारत भीगता नजर आएगा, वहीं उत्तर भारत के लोगों को कुछ दिन और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा। मौसम के इस बदलाव पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

अन्य खबरे