दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में लू का कहर!: 42 डिग्री के पार पारा, 4 दिन तक आफत जानिये कब मिलेगी राहत
दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में लू का कहर!

मौसम: आपको बता दें कि उत्तर भारत में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दिल्ली-NCR में लू का अलर्ट जारी हो चुका है और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की चेतावनी दी गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 16 से 20 अप्रैल तक दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लोग चिलचिलाती गर्मी से बेहाल रहेंगे।

 दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज – लू और तेज हवाओं का दोहरा वार 

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्लीवासियों को इस बार पिछली गर्मियों से भी ज्यादा तगड़ा झटका लगने वाला है। दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी, जबकि रात के समय भी राहत नहीं मिलेगी – तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।

 19 अप्रैल के बाद थोड़ी राहत, लेकिन खतरा टला नहीं 

IMD का कहना है कि 19 अप्रैल के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, मगर इस बीच पूर्वी राजस्थान, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में लू लोगों को बीमार कर सकती है। गर्मी से बचाव के लिए खास एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

 बिहार-झारखंड में आंधी और बारिश का अलर्ट, मौसम लेगा करवट 

जहाँ एक ओर उत्तर भारत जल रहा है, वहीं बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है। अगले 24 घंटे में तेज आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार के पूर्वी हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 महाराष्ट्र में भी बढ़ेगा पारा 

महाराष्ट्र भी इस लू की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होगी, जिससे वहां भी गर्मी का असर और तेज होगा।

 क्या कहता है मौसम विज्ञान? 

IMD के मुताबिक, 2024 की गर्मी ऐतिहासिक हो सकती है। “ग्लोबल वार्मिंग और बदलते मौसम चक्रों के कारण भारत के कई हिस्सों में असामान्य तापमान देखा जा रहा है

 बचाव के उपाय – क्या करें, क्या न करें 

धूप में बाहर निकलने से बचें

अधिक से अधिक पानी और नींबू पानी जैसे तरल पिएं

छाता, टोपी और सनग्लास का प्रयोग करें

बुजुर्गों और बच्चों को धूप से दूर रखें

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लू के लक्षण दिखते ही तुरंत छाया में जाएं, नींबू पानी, ओआरएस लें, और डॉक्टर से संपर्क करें।गर्मी की इस मार में सतर्क रहें ,क्योंकि अब लू सिर्फ गर्मी नहीं, जानलेवा साबित हो सकती है।

अन्य खबरे