उत्तर प्रदेश में 23 अफ़सरों के तबादले!: 10 जिलों के डीएम बदले; मनीष कुमार वर्मा प्रयागराज तो मेघा रूपम नोएडा की नई DM, वहीं गाजियाबाद...
उत्तर प्रदेश में 23 अफ़सरों के तबादले!

लखनऊ/नोएडा : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक हलचल मच गई है। योगी सरकार ने सोमवार देर रात 23 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें गोरखपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर, बहराइच और गोंडा समेत 10 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदले गए हैं। कई अफसरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तो कुछ को विवादों के बाद हटाया गया है। सरकार की इस प्रशासनिक सर्जरी से साफ है कि अब परफॉर्मेंस पर सीधे फैसला लिया जा रहा है।

किस जिले से कौन गया, कौन आया :

आइये देखते हैं कौन हुए प्रमुख तबादले -

गोरखपुर : PAC ट्रेनिंग सेंटर में महिला सिपाही विवाद के बाद डीएम कृष्णा करुणेश को हटाया गया। उन्हें नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया। दीपक मीणा, गाजियाबाद से आकर गोरखपुर के नए डीएम बने।

● गाजियाबाद : रवींद्र कुमार मंदर, प्रयागराज से आकर गाजियाबाद के डीएम बनाए गए। दीपक मीणा यहां सिर्फ 6 महीने ही डीएम रहे लेकिन कांवड़ यात्रा और जनसुनवाई को लेकर छवि शानदार रही।

● प्रयागराज: मनीष कुमार वर्मा, गौतमबुद्धनगर से स्थानांतरित होकर प्रयागराज के नए डीएम बने।

● गौतमबुद्धनगर: मेधा रूपम, जो अब तक कासगंज की डीएम थीं, अब नोएडा की नई डीएम बन गई हैं।

● गोंडा: बृजभूषण शरण सिंह के प्रभाव वाले इस जिले में नेहा शर्मा को हटाकर प्रियंका निरंजन को डीएम बनाया गया है।

● बहराइच: मोनिका रानी, विवादों में रहीं डीएम को हटाकर ललितपुर के डीएम अक्षय त्रिपाठी को बहराइच भेजा गया।

ललितपुर: अमनदीप डुली पूर्व एसीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण वर्तमान में विशेष सचिव...को ललितपुर का डीएम बनाया गया हैं, विदित हैं जिलाधिकारी के रूप में उनकी पहली पोस्टिंग हैं।

● कासगंज: प्रणय सिंह अब कासगंज के नए जिलाधिकारी होंगे।

● कानपुर देहात: आलोक सिंह को हटाकर कपिल सिंह को डीएम बनाया गया है। यहां हाल में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला का धरना भी चर्चा में रहा।

● मिर्जापुर: पवन गंगवार नए डीएम बनाए गए हैं, जबकि प्रियंका निरंजन को गोंडा भेजा गया है।

कमिश्नर लेवल पर भी बदलाव :

गौरतलब है कि गौरव दयाल, जो अयोध्या के मंडलायुक्त थे, अब गृह विभाग के सचिव बनाए गए हैं। वहीं राजेश कुमार, गृह एवं सतर्कता सचिव, अब अयोध्या मंडल के नए कमिश्नर होंगे।

और कौन कहां गया?

●प्रणता ऐश्वर्या → सीतापुर की सीडीओ

●मिनिष्ती एस → गन्ना आयुक्त

●प्रमोद कुमार उपाध्याय → समाज कल्याण सचिव

●डॉ. सारिका मोहन → सचिव वित्त

●अमृत त्रिपाठी → सचिव उच्च शिक्षा विभाग

●विमल दुबे → बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार

बदले क्यों गए DM?

विदित है कि सूत्रों के अनुसार इन तबादलों के कई आंतरिक कारण रहे जैसे गोरखपुर में महिला सिपाही विवाद और सार्वजनिक असंतोष बड़ा कारण रहा जिस कारण कृष्णा करुणेश को वहां से हटाया गया। वहीं गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह और सीएम योगी की मुलाकात के बाद प्रशासनिक फेरबदल। तथा बहराइच में डीएम मोनिका रानी के खिलाफ कर्मचारियों का आंदोलन व अभद्र व्यवहार की शिकायतें। गाजियाबाद के DM को सकुशल कांवड़ यात्रा सम्पन्न कराने का ईनाम मिला उन्हें गोरखपुर में भेजा गया।

ट्रांसफर में किसकी चली? -

सूत्रों के मुताबिक यह तबादला सूची मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल की पसंद पर तैयार की गई है। माना जा रहा है कि यह लिस्ट नए मुख्य सचिव की नियुक्ति या मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के सेवा विस्तार के पहले एक सख्त संदेश है।

यह प्रशासनिक फेरबदल सिर्फ तबादला नहीं है, यह साफ संदेश है कि योगी सरकार परफॉर्मेंस, छवि, और स्थानीय राजनीति के संतुलन पर फैसले ले रही है। साथ ही प्रशाषनिक शिथिलता बर्दाश्त न करने का संदेश दिया गया है।

अन्य खबरे