राजस्थान में 64 IPS अधिकारियों के तबादले से मचा हड़कंप!: कई जिलों के बदले कप्तान, जयपुर ग्रामीण के एसपी नरेंद्र सिंह तो वहीं, उदयपुर के एसपी...महत्वपूर्ण तबादले_एक नजर
राजस्थान में 64 IPS अधिकारियों के तबादले से मचा हड़कंप!

जयपुर : राजस्थान में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। देर रात जारी आदेश में कुल 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इस बड़े बदलाव के तहत प्रदेश के कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदल दिए गए, जबकि जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। सरकार के इस फैसले को पुलिस प्रशासन में व्यापक बदलाव और नई रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नए अधिकारियों की तैनाती से राज्य में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है।

जयपुर कमिश्नरेट में बड़े स्तर पर बदलाव

आपकी जानकारी के लिए बता दें की कि राजधानी जयपुर में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर फेरबदल किया गया है।

•अजय सिंह को जयपुर का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (Additional Commissioner) बनाया गया है।

•योगेश यादव को ATS में उप महानिरीक्षक (DIG) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा डीसीपी ईस्ट, डीसीपी वेस्ट, क्राइम और ट्रैफिक सहित कई अहम पदों पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। जयपुर के कई सर्किलों में भी अधिकारियों को बदल दिया गया है।

कई जिलों के नए SP नियुक्त

गौरतलब है कि तबादला सूची में प्रदेश के कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है।

•मृदुल कच्छावा – बीकानेर के नए SP

•सुधीर जोशी – झुंझुनूं के SP

•संजीव नैन – जयपुर ग्रामीण के SP

•नरेंद्र सिंह – बाड़मेर के SP

•योगेश गोयल – भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर

•मोनिका सेन – पाली जिले की SP

•ज्ञानचंद्र यादव – चूरू जिले के SP

इसके अलावा कई अन्य जिलों और विशेष इकाइयों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

कई विशेष इकाइयों में भी तैनाती बदली

विदित है कि राजस्थान पुलिस की कई महत्वपूर्ण इकाइयों में भी बदलाव किया गया है।

•साइबर क्राइम

•एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

•भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

•इंटेलिजेंस और सतर्कता विभाग

इन इकाइयों में नए अधिकारियों की नियुक्ति से पुलिस व्यवस्था को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रमुख IPS तबादले (मुख्य नियुक्तियां)

राजस्थान सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों और इकाइयों में बड़े बदलाव किए गए हैं। प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

•अजय सिंह – अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, जयपुर

•योगेश यादव – उप महानिरीक्षक (ATS), जयपुर

•मृदुल कच्छावा – पुलिस अधीक्षक (SP), बीकानेर

•सुधीर जोशी – SP, झुंझुनूं

•संजीव नैन – SP, जयपुर ग्रामीण

•नरेंद्र सिंह – SP, बाड़मेर

•मोनिका सेन – SP, पाली

•ज्ञानचंद्र यादव – SP, चूरू

•पीयूष दीक्षित – SP, करौली

•अमृता दुहन – SP, उदयपुर

•हर्षवर्धन अग्रवाला – SP, अजमेर

•पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ – SP, सिरोही

•पी.डी. नित्या – SP, जोधपुर ग्रामीण

•विशनाराम – SP, सलुम्बर

•सतनाम सिंह – SP, फलौदी

•जयेष्ठा मैत्रयी – SP, बांसवाड़ा

•सतनाम सिंह – SP, फलौदी

•अविनाश कुमार शर्मा – SP, बूंदी

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

•कमल शेखावत – पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), जोधपुर शहर

•रंजीता शर्मा – पुलिस उपायुक्त (पूर्व), जयपुर

•प्रशांत किरण – पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), जयपुर

•निश्चय प्रसाद – पुलिस उपायुक्त (यातायात), जयपुर

•राजेंद्र कुमार मीणा – SP, इंटेलिजेंस जयपुर

प्रशासनिक बदलाव का क्या है उद्देश्य?

विदित है कि राज्य सरकार का मानना है कि बड़े स्तर पर किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल से पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा आएगी। साथ ही अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा। तबादले के बाद अब नए अधिकारी अपने-अपने जिलों और विभागों में जिम्मेदारी संभालने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

पुलिस प्रशासन में आया बड़ा बदलाव

एक साथ इतने बड़े स्तर पर हुए तबादलों को राजस्थान पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। इससे कई जिलों में पुलिस नेतृत्व बदल गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर पुलिस कामकाज में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि नए अधिकारियों की तैनाती से कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर क्या असर पड़ता है।

अन्य खबरे