राजस्थान; टीना डाबी समेत 65 IAS अफसरों के तबादले से मचा हड़कंप!: 25 जिलों के कलेक्टर...टीना डाबी टोंक की तो सन्देश नायक जयपुर के बने DM, वहीं जोधपुर...देखें तबादलों की पूरी लिस्ट_एक नजर
राजस्थान; टीना डाबी समेत 65 IAS अफसरों के तबादले से मचा हड़कंप!

जयपुर : राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में अचानक बड़ा भूचाल आ गया है। राज्य सरकार ने एक झटके में 65 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए, जिसमें 25 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल ने पूरे सिस्टम में हलचल मचा दी है।

सबसे चर्चित चेहरा: टीना डाबी का ट्रांसफर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी को बाड़मेर से हटाकर अब टोंक का कलेक्टर बना दिया गया है। यह बदलाव राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों नजरियों से अहम माना जा रहा है। टोंक क्षेत्र को लेकर पहले से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं।

CM ऑफिस में भी बड़ा उलटफेर

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सचिवालय में बड़े स्तर पर बदलाव किया है। प्रमुख सचिव को छोड़कर लगभग पूरा ढांचा बदल गया है। रिया डाबी को मुख्यमंत्री का OSD बनाया गया
जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी को CM सचिवालय में अहम जिम्मेदारी मिली है।

इन अधिकारियों के तबादले

•बाबूलाल गोयल – आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग जयपुर

•नीलाभ सक्सेना – आयुक्त, उद्योग और वाणिज्य,कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व

•ललित कुमार – निदेशक, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग

•उत्सव कौशल – मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव

•गौरव सैनी – सचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण

•श्वेता चौहान – आयुक्त, उद्यानिकी विभाग राजस्थान, जयपुर

•राहुल जैन – आयुक्त, जोधपुर नगर निगम

•शिवांगी स्वर्णकार – विशेष सचिव, वित्त विभाग, CEO, सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रशिक्षण सोसायटी

•ओमप्रकाश कसेरा – आयुक्त, जयपुर नगर निगम

•नमित मेहता – आयुक्त, आबकारी विभाग, उदयपुर

•नम्रता वार्ष्णेय – विशेष सचिव, खान एवं पेट्रोलियम विभाग

•अरविंद पोसवाल – आयुक्त, राजस्थान आवासन मंडल

•डॉ. रश्मि शर्मा – निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान, विशेष सचिव, सांख्यिकी विभाग

•डॉ जोगाराम – सचिव, आयुक्त, पंचायती राज विभाग, निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन

•राजन विशाल – निदेशक, जल जीवन मिशन, जयपुर

•जितेंद्र कुमार सोनी – मुख्यमंत्री के सचिव तथा सूचना एवं जनसंपर्क

•कन्हैया लाल स्वामी – संभागीय आयुक्त, जोधपुर

•नकाते शिवप्रसाद मदन – प्रबंध निदेशक, राजस्थान ऊर्जा, विकास एवं आईटी सेवाएं

•लक्ष्मी नारायण मंत्री – आयुक्त, उदयपुर और देवस्थान विभाग

•कल्पना अग्रवाल – विशेष सचिव, जल ग्रहण विकास और मृदा संरक्षण

•सुरेश ओला – प्रबंध निदेशक (RIICO), आयुक्त दिल्ली, मुंबई औद्योगिक गलियारा

•प्रियंका गोस्वामी – आजीविका परियोजनाएं और स्वयं सहायता समूह, जयपुर

•अल्पा चौधरी – भूमि प्रबंधन आयुक्त और पदेन निदेशक बंदोबस्त

•महेंद्र खड़गावत – संयुक्त सचिव, श्रम और कारखाना बॉयलर, निरीक्षण

•नरेश कुमार गोयल – आयुक्त, कृषि और पंचायती राज विभाग जयपुर

•जयदेव CS – सचिव, मानवाधिकार आयोग

•रिया डाबी – मुख्यमंत्री की OSD
शैलजा पांडे – CEO (MADA), बीकानेर

•रजत यादव – मुख्यमंत्री के OSD जयपुर

•अक्षत सिंह – मुख्यमंत्री के OSD

•गरिमा नरूला – OSD, मुख्यमंत्री कार्यालय जयपुर

25 जिलों में बदले गए कलेक्टर

विदित है कि राज्य के कई बड़े जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए

जानें कौन कहां का डीएम

•अंकित कुमार सिंह – जिला कलेक्टर फलोदी

•बालमुकुंद असावा – जिला कलेक्टर बारां

•निशांत जैन – जिला कलेक्टर बीकानेर

•टीना डाबी – जिला कलेक्टर टोंक

•देवेंद्र कुमार – जिला कलेक्टर नागौर

•सौम्या झा – जिला कलक्टर दौसा

•अतुल प्रकाश- जिला कलक्टर खैरथल-तिजारा

•देशल दान-जिला कलक्टर डूंगरपुर

•मोहम्मद जुनेद पीपी-जिला कलक्टर सलूम्बर

•मयंक मनीष-जिला कलक्टर डीग

•अपर्णा गुप्ता- जिला कलक्टर कोटपूतली-बहरोड़

•अमित यादव-जिला कलक्टर श्रीगंगानगर

•डॉ. मंजू-जिला कलक्टर चित्तौड़गढ़

•संदेश नायक – जिला कलेक्टर जयपुर

•अनुपमा जोरवाल – जिला कलेक्टर जैसलमेर

•आलोक रंजन – जिला कलेक्टर जोधपुर

•गौरव अग्रवाल – जिला कलेक्टर उदयपुर

•चिन्मय गोपाल – जिला कलेक्टर बाड़मेर

•शुभम चौधरी – जिला कलेक्टर प्रतापगढ़

•आशीष मोदी – जिला कलेक्टर सीकर

•रवींद्र गोस्वामी – जिला कलेक्टर पाली

•रोहिताश सिंह तोमर – जिला कलेक्टर सिरोही

•हरफूल सिंह यादव – जिला कलेक्टर बूंदी

•अवधेश मीणा – जिला कलेक्टर डीडवाना कुचामन

यानी लगभग पूरे प्रदेश में प्रशासनिक चेहरा बदल गया है

क्यों किया गया इतना बड़ा फेरबदल?

सरकार ने प्रशासन को “रीसेट” करने की कोशिश है। इसका उद्देश्य जिलों में नई ऊर्जा और नियंत्रण लाना है। यह आगामी राजनीतिक और प्रशासनिक चुनौतियों की तैयारी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इतने बड़े स्तर पर तबादले रणनीतिक कदम होते हैं, जो सरकार की प्राथमिकताओं को साफ दिखाते हैं।

ब्यूरोक्रेसी में क्यों मची हलचल?

आपको बता दें कि एक साथ इतने IAS ट्रांसफर कम ही होते हैं, कई अहम पदों पर नए चेहरे से जिलों की प्रशासनिक दिशा बदल सकती है। यह भी संकेत कि सरकार अब “फास्ट ट्रैक मोड” में काम करना चाहती है

क्या आगे और बदलाव होंगे?

सूत्रों के मुताबिक जल्द ही IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट भी आ सकती है यानी प्रशासनिक बदलाव का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है

राजस्थान में यह सिर्फ ट्रांसफर नहीं, बल्कि पूरा प्रशासनिक री-डिजाइन है। नए कलेक्टर, नया CM ऑफिस, नई रणनीति यानी अब प्रदेश की प्रशासनिक तस्वीर पूरी तरह बदलने वाली है और इसके असर जल्द ही जमीन पर दिखेंगे।

अन्य खबरे