ड्राई फ्रूट्स के चमत्कारी फायदें!: जानें कौन सा मेवा, शरीर के किस अंग के लिए हैं फायदेमंद वही?
ड्राई फ्रूट्स के चमत्कारी फायदें!

स्वास्थ्य: हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपने आहार को ठीक रखना सर्वाधिक आवश्यक माना जाता है। इसके साथ ही बीमारियों से बचे रहने और अपने शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करने के लिए हमें नियमित रूप से उन चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है जिनसे आवश्यक रूप से सभी पोषक तत्वों की पूर्ति सुनिश्चित हो सके।

स्वास्थ्य के बारे में क्या कहते हैं आहार विशेषज्ञ:

गौरतलब है कि आहार विशेषज्ञ बताते हैं कि ड्राई फ्रूट्स अर्थात सूखे मेवे हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, इनमें उच्च पोषक तत्व समेत विटामिन्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। हर मेवा अपने-अपने तरीके से हमारे शरीर के अलग-अलग अंगों को काफी फायदा पहुंचाता है। 

साथ ही उनका कहना है कि नट्स अथवा सूखे मेवे ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनके नियमित सेवन की यदि आदत बना ली जाए तो शरीर में विटामिन्स तथा एंटीऑक्सीडेंट्स की आसानी से आपूर्ति की जा सकती है।

आइए जानते हैं कि आखिर किस ड्राई फ्रूट से शरीर के किस अंग को लाभ होता है:

1)दिल और दिमाग को मजबूत रखने के लिए खाएं अखरोट:

दरअसल ब्रेन तथा हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपने आहार में कुछ नट्स को शामिल करना चाहिए, क्योंकि इससे इन अंगों को कई प्रकार लाभ मिलते हैं। इन अंगों के लिए हमें लिए बादाम तथा अखरोट खाना काफी लाभकारी हो सकता है। 

आपको बता दें कि बादाम में विटामिन-E, ओमेगा-3 फैटी एसिड तथा ऐंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो हमारे मस्तिष्क को बेहद मजबूत बनाते हैं। यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, याददाश्त बढ़ाने तथा अल्जाइमर जैसी कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में काफी मदद करता है।

इसके अतिरिक्त कई अध्ययनों से भी यह पता चलता है कि अखरोट हमारी ब्रेन हेल्थ के साथ साथ दिल की बीमारियों को दूर करने एवं शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी काफी लाभकारी होता है। इसलिए इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

2)हड्डियों की मजबूती के लिए इनका करें सेवन:

आपको बता दें कि हड्डियों को स्वस्थ तथा मजबूत बनाए रखने के लिए भी कुछ प्रकार के नट्स होते हैं, जिन्हें खाना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हमारे मस्तिष्क के कार्यों को तेज करते हैं तथा मानसिक तनाव को भी काफी हद तक कम करते हैं।

यह शरीर की हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए भी काफी लाभकारी है। क्योंकि इसमें कैल्शियम तथा मैग्नीशियम काफी प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती को तेजी से बढ़ाते हैं एवं ऑस्टियोपोरोसिस जैसी कई समस्याओं से बचाव करते हैं।

3)पाचन तथा आंतों को स्वस्थ बनाए रखता है किसमिस:

गौरतलब है कि यदि आप अपने पाचन तथा आंतों को स्वस्थ एवं मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो आपके लिए किशमिश खाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। दरअसल किशमिश में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है, जो हमारे पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है तथा कब्ज को भी दूर करता है। 

साथ ही किशमिश को भिगाकर खाने से आपको अन्य भी लाभ मिलते हैं। वहीं अध्ययनों से पता चलता है कि किशमिश के सेवन से हमारी आंतों में बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखने में काफी मदद मिलती है तथा गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।

4)थकान कम करने एवं एनीमिया से हो सकता है बचाव:

विशेषज्ञ बताते हैं कि थकान तथा कमजोरी को दूर करने के लिए खजूर खाने को काफी फायदेमंद पाया गया है। दरअसल खजूर में प्राकृतिक शर्करा (ग्लूकोज, फ्रुक्टोज) होती है और यह हमारे शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में काफी सहायक होती है।

साथ ही कई अध्ययनों से यह पता चलता है कि जिन लोगों को एनीमिया अथवा खून की कमी होती है उनके लिए तो खजूर बेहद लाभप्रद हो सकता है। खजूर आयरन से भरपूर होता है और यह एनीमिया के इलाज में मदद करता है तथा खून की कमी को दूर करता है।

नोट: संबंधित लेख पाठक की जानकारी तथा जागरूकता को बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। NCR पत्रिका इस लेख में प्रदत्त जानकारी अथवा सूचना को लेकर किसी भी तरह का कोई दावा नहीं करता है तथा न ही कोई जिम्मेदारी लेता है। इसलिए उपरोक्त लेख में उल्लिखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

अन्य खबरे