यूपी बोर्ड के 52 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म!: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल हुआ जारी, 5 फरवरी से शुरु होकर इस तारीख़ तक चलेगा एग्जाम, यहां देखें पूरा शेड्यूल
यूपी बोर्ड के 52 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म!

प्रयागराज/लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी। परीक्षा कार्यक्रम सामने आने के बाद विद्यार्थियों के पास अब अपनी तैयारी को विषयवार व्यवस्थित करने का अवसर है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह है कि वे अपने सभी विषयों की तारीख और परीक्षा की पाली ध्यान से देख लें। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से 12 अक्टूबर 2026 को जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2027 का पूरा शेड्यूल

तारीख| विषय

5 फरवरी, शुक्रवार| हिंदी, प्रारंभिक हिंदी

8 फरवरी, सोमवार| सामाजिक विज्ञान

9 फरवरी, मंगलवार| मानव विज्ञान

10 फरवरी, बुधवार| अंग्रेजी, इलेक्ट्रॉनिक शिल्प

12 फरवरी, शुक्रवार| गृह विज्ञान

13 फरवरी, शनिवार| गणित

15 फरवरी, सोमवार| संस्कृत

16 फरवरी, मंगलवार| गुजराती, तमिल, पंजाबी, बंगला, मराठी

17 फरवरी, बुधवार| विज्ञान, संगीत वादन

18 फरवरी, गुरुवार| कंप्यूटर, सिलाई

19 फरवरी, शुक्रवार| वाणिज्य

20 फरवरी, शनिवार| उर्दू

22 फरवरी, सोमवार| चित्रकला, रंजन कला

23 फरवरी, मंगलवार| संगीत गायन, पालि, अरबी, फारसी

24 फरवरी, बुधवार| कृषि

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 का पूरा शेड्यूल

तारीख| विषय

5 फरवरी, शुक्रवार| हिंदी, सामान्य हिंदी

8 फरवरी, सोमवार| अंग्रेजी

9 फरवरी, मंगलवार| काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प, सिलाई शिल्प आदि; नागरिक शास्त्र

10 फरवरी, बुधवार| व्यावसायिक विषय (2 पेपर), इतिहास

12 फरवरी, शुक्रवार| जीव विज्ञान, गणित

13 फरवरी, शनिवार| शस्य विज्ञान (व्यावसायिक), कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र

15 फरवरी, सोमवार| संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला, रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र

16 फरवरी, मंगलवार| कृषि भौतिक एवं जलवायु विज्ञान, कृषि जंतु विज्ञान, भूगोल

17 फरवरी, बुधवार| भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान

18 फरवरी, गुरुवार| कृषि अभियांत्रिकी, कृषि पशुपालन, चित्रकला, रंगकला

19 फरवरी, शुक्रवार| व्यावसायिक विषय (5 पेपर), मानव विज्ञान

20 फरवरी, शनिवार| उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी आदि; मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र

22 फरवरी, सोमवार| सामान्य आधारिक विषय, कृषि गणित एवं सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, गृह विज्ञान

23 फरवरी, मंगलवार| लेखाशास्त्र, एनसीसी, पालि, अरबी, फारसी

24 फरवरी, बुधवार| कंप्यूटर, संस्कृत

52 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

गौरतलब है कि वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 52,04,713 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें हाईस्कूल के 27,75,741 और इंटरमीडिएट के 24,28,972 परीक्षार्थी शामिल हैं। वर्ष 2026 में कुल 53,37,432 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कुल पंजीकरण में 1,32,719 की कमी आई है। हाईस्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है, जबकि इंटरमीडिएट में कमी दर्ज की गई है।

मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट

विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले वेबसाइट खोलें।

  2. होमपेज पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम 2027 का लिंक तलाशें।

  3. संबंधित डेटशीट के लिंक पर क्लिक करें।

  4. पीडीएफ में अपने विषयों की तारीख और पाली जांचें।

  5. डेटशीट डाउनलोड करके मोबाइल में सेव करें या प्रिंटआउट निकाल लें।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

परीक्षा की तैयारी करते समय विषयवार तारीखों को ध्यान में रखकर पढ़ाई का टाइमटेबल बनाएं। जिन विषयों के बीच कम अंतर है, उनकी तैयारी पहले से पूरी करने की कोशिश करें। परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र और अन्य निर्देशों से जुड़ी जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाले अपडेट भी देखते रहें।

अन्य खबरे