यूपी दिवस पर नोएडा को 3 नए प्रोजेक्ट की सौगात!: सेल्फी पॉइंट-स्मार्ट कनेक्टिविटी-मॉडर्न मार्केट तीनों एक साथ, वहीं बजट...जानें तीनों प्रोजेक्ट क्यूँ है इतने खास?
यूपी दिवस पर नोएडा को 3 नए प्रोजेक्ट की सौगात!

नोएडा : 24 से 26 जनवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस समारोह के बीच नोएडा को ऐसे प्रोजेक्ट मिलने जा रहे हैं, जो शहर की पहचान ही बदल देंगे। सेल्फी पॉइंट, स्मार्ट कनेक्टिविटी और मॉडर्न मार्केट; तीनों का संगम एक साथ। करीब 47 करोड़ रुपये की लागत वाली ये योजनाएं न सिर्फ शहर को खूबसूरत बनाएंगी, बल्कि रोज़मर्रा की जिंदगी भी आसान करेंगी।

यूपी दिवस पर नोएडा को क्या-क्या मिलेगा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा प्राधिकरण ने यूपी दिवस को यादगार बनाने के लिए तीन बड़े प्रोजेक्ट तैयार किए हैं—

●शहर का पहला स्काई वॉक
●श्रीनगर स्टाइल क्लॉक टावर
●पूरी तरह रिन्यू किया गया गोदावरी मार्केट

तीनों प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण समारोह के दौरान किया जाएगा।

श्रीनगर की तर्ज पर क्लॉक टावर: नया सेल्फी हॉटस्पॉट -

गौरतलब है कि नोएडा के सेक्टर-38ए, जीआईपी मॉल के सामने बन रहा 70 फीट ऊंचा क्लॉक टावर अब अंतिम चरण में है। इसकी लागत करीब 1.40 करोड़ रुपये है। इसकी आकर्षक डिजाइन और रोशनी इसको और खूबसूरत बनाएंगे। शाम होते ही यह इलाका सेल्फी लवर्स का फेवरेट स्पॉट बन जायेगा। नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि फिनिशिंग का काम तेज़ी से चल रहा है और यूपी दिवस पर इसका भव्य उद्घाटन होगा।

नोएडा का पहला स्काई वॉक; बिना सड़क उतरे बदलेगा मेट्रो :

विदित है कि सेक्टर-51 (NMRC) और सेक्टर-52 (DMRC) मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाला पहला स्काई वॉक पूरी तरह बनकर तैयार है इसकी लंबाई 450 मीटर और चौड़ाई 6 मीटर है। इसमे 10 ट्रैवलेटर, करीब 250 मीटर हिस्से में लगें हैं। अब यात्रियों को स्टेशन से बाहर उतरकर सड़क पार नहीं करनी पड़ेगी। दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए यह स्काई वॉक गेमचेंजर साबित होगा।

40 साल पुरानी गोदावरी मार्केट का नया अवतार :

आपको बता दें कि सेक्टर-37 स्थित गोदावरी मार्केट को पूरी तरह आधुनिक रूप दे दिया गया है। भूतल पर 38 दुकानें के साथ 5 कियोस्क रहेंगे। प्रथम तल पर 5 हॉल रहेगा। फसाड लाइटिंग और नया डिजाइन इसको और आकर्षक बनाएगा इसकी लागत 2.34 करोड़ रुपये होगी। हजारों लोगों की रोज़ाना भीड़ वाली इस मार्केट को अब मॉडर्न टच के साथ बिल्कुल नए लुक में फिर से पेश किया जा रहा है।

क्यों खास है यह यूपी दिवस?

विदित है कि इस बार का यूपी दिवस विकास औऱ संस्कृति का संगम साबित होगा। नोएडा को तीन नए आइकॉनिक स्पॉट मिलेंगे। इससे ट्रैफिक, कनेक्टिविटी और शॉपिंग, तीनों में सुधार होगा। साथ ही शहर की ब्रांड वैल्यू को भी बूस्ट मिलेगा।

यूपी दिवस 2026 नोएडा के लिए सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि शहर के भविष्य की झलक है। स्काई वॉक से सफर आसान होगा, क्लॉक टावर से शहर को पहचान मिलेगी और गोदावरी मार्केट से कारोबार को नई रफ्तार मिलेगी। नोएडा नए लुक, नई रफ्तार और नई पहचान के साथ तैयार है।

अन्य खबरे