DTC बसों में सफर को आसान बनाएगी ये 3 डिजिटल कार्ड!: पिंक कार्ड से फ्री यात्रा, ब्लू कार्ड से ATM कैश तो वहीं ऑरेंज...जानें तीनों कार्डों के फायदे और होने वाले बदलाव
DTC बसों में सफर को आसान बनाएगी ये 3 डिजिटल कार्ड!

नई दिल्ली : दिल्ली की सड़कों पर चलने वाली डीटीसी बसों में सफर करने वालों के लिए अब टिकट, कैश और लाइन की झंझट खत्म होने वाली है। राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह डिजिटल और कैशलेस बनाने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है। डीटीसी जल्द ही यात्रियों के लिए तीन रंगों वाले डिजिटल ट्रैवल कार्ड पिंक, ब्लू और ऑरेंज लॉन्च करने वाली है। इन कार्डों से न सिर्फ बसों में सफर आसान होगा, बल्कि कुछ कार्ड ATM कार्ड की तरह कैश निकालने और शॉपिंग में भी काम आएंगे।

दिल्ली की बसों में डिजिटल क्रांति: अब सफर भी, कैश भी और पेमेंट भी; एक ही कार्ड से :

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि डीटीसी अधिकारियों के मुताबिक, यह नई व्यवस्था फरवरी के अंत तक शुरू की जा सकती है। इसका मकसद बसों में भीड़ कम करना, टिकटिंग सिस्टम को पारदर्शी बनाना और यात्रियों को ज्यादा सुविधा देना है।

पिंक कार्ड: महिलाओं के लिए दोहरा फायदा-

गौरतलब है कि महिलाओं के लिए दो तरह के पिंक कार्ड जारी किए जाएंग

1. जीरो-KYC पिंक कार्ड :

आपको बता दें कि जीरो-KYC पिंक कार्ड मोबाइल नंबर और आधार से बनेगा। वो भी बिल्कुल मुफ्त। इससे डीटीसी बसों में फ्री यात्रा की जा सकेगी और किसी तरह का चार्ज नहीं लगेगा।

2. फुल-KYC पिंक कार्ड :

विदित है कि इसके तहत फोटो और पूरी पहचान के साथ नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) बनाया जाएगा। जो कि बस + मेट्रो + नमो भारत तीनों जगह काम करेगा। ATM से कैश निकालने और शॉपिंग की सुविधा भी मिलेगी जिसके लिए मामूली शुल्क देना होगा।

ब्लू कार्ड: पुरुष यात्रियों के लिए ऑल-इन-वन कार्ड :

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुरुष यात्रियों के लिए आने वाला ब्लू कार्ड पूरी तरह KYC आधारित होगा। यह बस यात्रा के लिए इस्तेमाल की जा सकेगी। यह बैंक खाते से लिंक होगा और ATM से पैसे निकाल सकेंगे साथ ही दुकानों और मॉल में पेमेंट भी संभव होगा यानी यह कार्ड बस पास + डेबिट कार्ड दोनों का काम करेगा।

ऑरेंज कार्ड: विशेष वर्ग के लिए राहत -

गौरतलब है कि ऑरेंज कार्ड उन यात्रियों के लिए होगा जिन्हें सरकार की ओर से विशेष छूट मिलती है-

दिव्यांगजन

वरिष्ठ नागरिक

मान्यता प्राप्त पत्रकार

अन्य रियायती श्रेणियां

ये कार्ड डीटीसी के चिन्हित कार्यालयों और डिपो से ही जारी किए जाएंगे।

टिकट खरीदने की झंझट खत्म, सफर पूरी तरह डिजिटल :

गौरतलब है कि इन कार्डों के लागू होने के बाद यात्रियों को बस में न कंडक्टर से टिकट लेना होगा, न कैश देना पड़ेगा। बस में चढ़ते और उतरते समय बस कार्ड टैप करना होगा। डीटीसी अधिकारियों के मुताबिक हर यात्रा का डिजिटल रिकॉर्ड बनेगा साथ ही पिंक कार्ड से महिलाओं की यात्रा का डाटा सुरक्षित रहेगा औऱ योजना और सब्सिडी की मॉनिटरिंग आसान होगी।

एक कार्ड, कई काम: सफर भी, खरीदारी भी -

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्लू और फुल-KYC पिंक/ऑरेंज कार्ड बैंक खाते से लिंक होंगे।
इसका मतलब है कि बस यात्रा, ATM से कैश, शॉपिंग और डिजिटल पेमेंट सब कुछ एक ही कार्ड से हो सकेगा।

सब मिलाकर दिल्ली की बसों में यह सिस्टम लागू होते ही कैशलेस ट्रैवल, तेज बोर्डिंग, कम भीड़ और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम की नई शुरुआत होगी। डीटीसी का यह कदम साफ संकेत देता है कि राजधानी अब डिजिटल ट्रैवल के नए दौर में प्रवेश करने जा रही है।

अन्य खबरे