क्रिकेट : टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ही क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़ा धमाका हो गया है। पाकिस्तान सरकार ने साफ ऐलान कर दिया है कि उसकी टीम T-20 वर्ल्डकप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला भारत-पाक महामुकाबला अब आधिकारिक तौर पर रद्द माना जा रहा है। यह फैसला सामने आते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हड़कंप मच गया है। करोड़ों फैंस, ब्रॉडकास्टर्स और खुद क्रिकेट की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पाकिस्तान सरकार का सीधा ऐलान:
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि - “पाकिस्तान टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ नहीं।” यह फैसला ICC द्वारा बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर स्कॉटलैंड को शामिल करने के बाद लिया गया है। पाकिस्तान का दावा है कि यह निर्णय “अन्यायपूर्ण” है।
ICC की कड़ी प्रतिक्रिया :
गौरतलब है कि International Cricket Council ने इस फैसले पर खुली नाराजगी जताई है। देर रात जारी बयान में ICC ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तान का फैसला वैश्विक क्रिकेट इकोसिस्टम को नुकसान पहुंचाएगा। Pakistan Cricket Board से कहा गया है कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करे। ICC ने संकेत दिए हैं कि नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई संभव है
भारत का रुख साफ '
विदित है कि Board of Control for Cricket in India के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि भारतीय टीम तय कार्यक्रम के अनुसार श्रीलंका जाएगी। अगर पाकिस्तान मैदान पर नहीं उतरता है तो भारत को वॉकओवर मिलेगा। जिससे भारत को सीधे 2 अंक मिलेंगे। पाकिस्तान का नेट रन रेट बुरी तरह गिरेगा।
ICC नियम क्या कहते हैं?
आपको बता दें कि ICC की प्लेइंग कंडीशन के मुताबिक बॉयकॉट करने वाली टीम के 20 ओवर में 0 रन माने जाएंगे। विरोधी टीम का कोई ओवर नहीं गिना जाएगा यानी पाकिस्तान का रन रेट निगेटिव में जा सकता है
ICC और ब्रॉडकास्टर्स को कितना नुकसान? :
गौरतलब है कि भारत-पाक मैच को क्रिकेट का सबसे बड़ा ब्रांड माना जाता है। एक मैच से ICC इवेंट की 8 से 10% कमाई होती है। 10 सेकेंड का विज्ञापन स्लॉट ₹40 लाख तक बिकता है। जिसका अनुमानित नुकसान ₹200 से 250 करोड़ है। ब्रॉडकास्टर्स अब ICC से कंपनसेशन की मांग कर सकते हैं।
पाकिस्तान पर गिर सकती है ये 5 बड़ी गाज :
विदित है कि अगर पाकिस्तान अपने फैसले पर अड़ा रहा तो ICC के पास ये विकल्प हैं -
PSL की मान्यता खतरे में। ICC विदेशी खिलाड़ियों की PSL खेलने की NOC रोक सकती है।
ICC रेवेन्यू शेयरिंग रोकी जा सकती है
एशिया कप और WTC से बाहर किया जा सकता है
द्विपक्षीय सीरीज पर प्रतिबंध
भविष्य के ICC टूर्नामेंट्स की मेजबानी छिन सकती है
ग्रुप स्टेज का बदला समीकरण :
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ग्रुप-A में हैं। जिसमें भारत, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ पाकिस्तान शामिल है। भारत को पाकिस्तान मैच के बिना ही सुपर-8 की राह आसान हो जाएगी।
राजनीति बनाम क्रिकेट :
यह विवाद अब सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहा। सरकारों के फैसले, ICC का दबाव, PCB की असहज स्थिति सब कुछ मिलकर क्रिकेट को राजनीतिक अखाड़ा बना रहा है।
अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या पाकिस्तान दबाव में झुकेगा या ICC इतिहास का सबसे सख्त एक्शन लेगा? एक बात तय है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अब सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि वैश्विक राजनीति का बड़ा मैदान बन चुका है।