अगले 72 घण्टे के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट!: दिल्ली NCR में कड़ाके की ठंड, इतना गिरेगा टेम्परेचर वहीं UP-हरियाणा में तो...जानें IMD_लैटेस्ट रिपोर्ट
अगले 72 घण्टे के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट!

नई दिल्ली : उत्तर भारत में ठंड ने नवंबर में ही जनवरी जैसा सितम ढाना शुरू कर दिया है। तापमान तेजी से नीचे जा रहा है, आसमान में काले बादल मंडरा रहे हैं और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने मैदानों की सर्दी को कई गुना बढ़ा दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगली 72 घंटों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड, यूपी-बिहार में घना कोहरा और दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश का खतरा।

दिल्ली-NCR : शुरू हो गई ‘हड्डी जमाने वाली’ ठंड -

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IMD के मुताबिक, दिल्ली की ठिठुरन अगले 48 घंटे में चरम पर पहुंचेगी। 21 नवंबर को तापमान 2–3 डिग्री तक गिर सकता है। वहीं सुबह 15–20 किमी/घंटा की तेज हवा चलेगी। आज अधिकतम तापमान 24°C, जबकि न्यूनतम 10°C के करीब रहेगा। दिल्ली में नवंबर के महीने में ऐसा तापमान बहुत कम देखने को मिलता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ठंड उत्तराखंड-हिमाचल की बर्फबारी की देन है, जो सीधी मैदानी इलाकों पर असर डाल रही है।

UP में घना कोहरा; सड़क से लेकर ट्रेन-फ्लाइट तक पड़ सकती है चिंता :

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह-सुबह कोहरे की मोटी परत छाने लगी है। IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में दृश्यता 50 से 100 मीटर तक गिर सकती है। पूर्वांचल से लेकर गोरखपुर, प्रयागराज और लखनऊ तक असर रहेगा। कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड और गलन बढ़ी है। यह वही हालात हैं जिनमें ट्रेनें घंटों लेट होती हैं और एक्सप्रेसवे पर हादसों की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

हरियाणा-पंजाब-बिहार : सर्द हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किल :

IMD का अनुमान है कि उत्तर भारत के इन राज्यों में तेज हवाएं और तापमान में गिरावट अगले तीन दिन तक जारी रहेगी। बिहार में भी मौसम अचानक पलट सकता है और धुंध का प्रभाव बने रहने की संभावना है।

राजस्थान में गिरा पारा; कई जगह 10°C से नीचे :

राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में सर्दी ने पहले ही दस्तक दे दी है।

फतेहपुर: 6.1°C
नागौर: 6.2°C

कई जिलों में तापमान सामान्य से 3–4 डिग्री कम है। यह संकेत है कि आने वाले हफ्तों में राजस्थान में भी सर्दी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

दक्षिण भारत में बारिश का कहर; तमिलनाडु-केरल में बनेंगे बिगड़े हालात :

उधर दक्षिण भारत के मौसम में पूरी तरह उलटफेर हुआ है। IMD ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटे में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में भारी बारिश। अंडमान-निकोबार व लक्षद्वीप में तूफानी हवाएं + बिजली गिरने का अलर्ट है। वहीं मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर में हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। कुल मिलाकर दक्षिण में बारिश और उत्तर भारत में ठंड; देश भर का मौसम दो हिस्सों में बंटता दिख रहा है।

अगले 24 घंटे, IMD की सबसे बड़ी चेतावनी :

विदित है कि अंडमान-निकॉबार में भारी बारिश के साथ केरल-तमिलनाडु में तूफानी बारिश चालू है। दिल्ली-NCR + उत्तर भारत में शीतलहर मॉड ऑन है। इससे यूपी-बिहार में घना कोहरा + ठंड बढ़ेगी।

IMD ने साफ कहा है कि मौसम तेजी से बदल रहा है और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। दिल्ली-NCR में सुबह-शाम स्कूटर-बाइक चलाने वालों को विशेष सतर्कता अपनाने की जरूरत है, वहीं यूपी के कई जिलों में यात्रा के दौरान कोहरे से सावधान रहना बेहद जरूरी है।

अन्य खबरे