गाजियाबाद को मिलेगी नई पहचान!: हिंडन रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे इतने हजार करोड़...गोमती रिवर फ्रंट से भी बनेगा शानदार, वहीं नोएडा में भी...
गाजियाबाद को मिलेगी नई पहचान!

गाजियाबाद/नोएडा : अब उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद भी नया टूरिज्म हॉटस्पॉट बनने वाला है। शहर की पहचान बदलने वाला "हिंडन रिवर फ्रंट" प्रोजेक्ट अब तेज़ी पकड़ रहा है। गोमती रिवर फ्रंट की तर्ज़ पर गाजियाबाद में करहेड़ा पुल से हिंडन बैराज तक खूबसूरत रिवर फ्रंट तैयार किया जाएगा। इस मेगा प्रोजेक्ट पर लगभग 1000 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है।

क्या है प्रोजेक्ट की खास बातें? :

आपको बता दें कि हिंडन नदी के दोनों किनारों पर रिवर फ्रंट बनेगा।यहाँ बच्चों के लिए प्ले ग्राउंड, टहलने के लिए वॉक-वे के साथ म्यूजिकल फाउंटेन, पार्क, गार्ड रूम और पार्किंग रहेगा। साथ ही अतिक्रमण रोकने के लिए किनारों पर पोल लगाए जायेंगें। इस दौरान बोटिंग और नदी की सफाई की भी व्यवस्था होगी।

कहां से आएगा पैसा? :

गौरतलब है कि सांसद अतुल गर्ग और विधायक संजीव शर्मा के प्रयासों से यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि 50% फंड केंद्र सरकार से अनुदान के तौर पर और 12.5% राज्य सरकार देगी। बाकी खर्चों के लिये 30 साल के लिए NCR प्लानिंग बोर्ड से लोन लिया जाएगा। बचे खर्चे गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) देगा। सिंचाई विभाग ने इसकी प्राइमरी रिपोर्ट तैयार कर दी है और अब डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनाने की तैयारी है।

कहां से कहां तक बनेगा रिवर फ्रंट? :

जानाकारी के अनुसार इसका निर्माण करहेड़ा पुल से लेकर हिंडन बैराज रेलवे लाइन तक होगा। दोनों ओर नदी किनारे होगा सौंदर्यीकरण होगा। GT रोड और एलिवेटेड रोड से दिखेगा रिवर फ्रंट का नजारा देखा जा सकेगा।

रिवर फ्रंट में होंगे ये बड़े काम :

रिवर फ्रंट में ये सुविधाएं मिलेंगी जिसका विवरण निम्नलिखित है।

 सुविधा         -             विवरण 

●वॉक-वे          -   नदी किनारे टहलने का रास्ता
●प्ले ज़ोन         -   बच्चों के लिए ओपन ग्राउंड
●गार्ड रूम     -      सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम
●पार्किंग        -        विज़िटर्स के लिए पार्किंग
●फाउंटेन।        -   रंग-बिरंगे म्यूजिकल फाउंटेन
●हरियाली।    -       सजावटी पौधों से सजाया जाएगा

नदी होगी साफ-सुथरी :

प्रशासन ने यह भी तय किया है कि हिंडन नदी में गिरने वाले सभी नालों को टैप किया जाएगा और नदी की सफाई का कार्य जल्द शुरू होगा। इससे न सिर्फ प्रदूषण घटेगा, बल्कि पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।

नोएडा भी पीछे नहीं! :

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा में भी 2911 हेक्टेयर क्षेत्र में हिंडन रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट की प्लानिंग शुरू हो चुकी है। 29,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है और तीन फेज में इसे पूरा किया जाएगा।

हिंडन रिवर फ्रंट के बनने से गाजियाबाद को नई पहचान मिलेगी। टूरिज्म में बढ़त होगी साथ ही पर्यावरणीय संतुलन के साथ जनता को खुली जगहें मिलेंगीं यानी आने वाले दिनों में गाजियाबाद सिर्फ NCR का हिस्सा नहीं, बल्कि एक खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी बनकर उभरेगा।

अन्य खबरे