प्रयागराज/गाजियाबाद : एक लड़की से 5 साल के रिश्ते में धोखे, शादी के वादे और यौन शोषण के आरोपों के बीच गम्भीर कानूनी संकट में फसे RCB के स्टार क्रिकेटर यश दयाल के गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने इस दौरान सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि —"कोई एक-दो दिन मूर्ख बना सकते है, 5 साल नहीं।"
कोर्ट में तीखी टिप्पणी: "5 साल तक कोई मूर्ख नहीं बनता!"
आपको बता दें कि मंगलवार को न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और अनिल कुमार की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि : “एक-दो दिन कोई मूर्ख बनाया जा सकता है, लेकिन पांच साल तक कोई क्यों बना रहेगा?” यह टिप्पणी सीधे उस दावे को कटघरे में खड़ा करती है, जिसमें यश पर पांच साल तक संबंध बनाकर शादी से इनकार करने का आरोप लगाया गया है।
जाने क्या है मामला?
गौरतलब है कि 6 जुलाई को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में यश दयाल के खिलाफ BNS की धारा 69 (धोखे से यौन संबंध बनाना) के तहत।FIR दर्ज हुई है। पीड़िता ने कहा कि वह पिछले 5 वर्षों से यश के साथ रिलेशनशिप में थी, यश ने उसे अपने परिवार से मिलवाया और “बहू जैसा दर्जा” भी दिया। जब उसने दूसरी लड़कियों से यश के संबंधों पर सवाल उठाया तो शारीरिक हिंसा हुई। उसने दावा किया कि यश ने उसका आईफोन और लैपटॉप चुरा लिया, पैसे हड़पे और फिर शादी से मुकर गया।
FIR में युवती की चौंकाने वाली बातें :
विदित है कि लड़की ने FIR में बताया कि : "मैं डिप्रेशन में चली गई। कई बार सुसाइड की कोशिश की। जब यश से शादी की बात की तो उसने मुझसे दूरी बना ली। मैं नफरत नहीं, न्याय चाहती हूँ। मेरे पास वीडियो, चैट और फोटो जैसे सबूत हैं।"
यश दयाल का पलटवार: “मुझे फंसाया जा रहा है!”
आपको बता दें कि यश ने प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में कहा कि : "मेरी उस लड़की से सिर्फ दोस्ती थी। वह जबरन मुझ पर शादी का दबाव बना रही थी। मेरा मोबाइल और लैपटॉप भी चोरी किया।” प्रयागराज के खुल्दाबाद थाने में जांच जारी है, लेकिन अभी FIR दर्ज नहीं हुई है।
अगली सुनवाई जल्द :
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने विपक्षी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 4-6 हफ्ते में होगी। विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि युवती के पास वाकई पुख्ता सबूत हैं, तो मामला यश के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
कौन हैं यश दयाल? :
विदित है कि यश दयाल 2022 में गुजरात टाइटंस और 2025 में RCB के लिए 2 IPL टाइटल जीत चुके हैं। 2023 में रिंकू सिंह के हाथों एक ओवर में 5 छक्के खाकर चर्चा में आए थे। इंस्टाग्राम पर मुस्लिम विरोधी पोस्ट के कारण भी विवादों में रह चुके हैं। उन्हें 5 करोड़ में RCB ने रिटेन किया था। वे IPL 2025 में RCB के स्टार-गेंदबाज रहे। इस साल 15 मैचों में 13 विकेट लिए और 9.72 की इकोनॉमी के साथ बॉलिंग की।
अब क्या आगे होगा?
गौरतलब है कि कोर्ट की रोक फिलहाल उन्हें तत्काल गिरफ्तारी से राहत देती है। लेकिन अगर युवती के पास कथित वीडियो, फोटो और चैट्स के पुख्ता सबूत हैं, तो केस गंभीर मोड़ ले सकता है। साथ ही प्रयागराज में चल रही अलग जांच भी यश के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस सकती है।
RCB के गेंदबाज के खिलाफ दर्ज यौन शोषण का मामला अब सिर्फ एक व्यक्तिगत आरोप नहीं रहा। यह एक पब्लिक फिगर, क्रिकेटर और कानूनी साख की लड़ाई बन चुका है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई है और मामले की अगली सुनवाई में पक्षों से जवाब मांगा है। मामला अब जांच और कोर्ट की प्रक्रिया में है।