रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात!: मिलेगी 3 दिन की मुफ्त बस यात्रा, वहीं बाढ़ पीड़ितों को दूध-दवा के साथ...
रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात!

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन का त्योहार इस बार खास होने वाला है। रक्षाबंधन 2025 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान करते हुए 8 से 10 अगस्त तक यूपी रोडवेज (UPSRTC) और शहरी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। इसका लाभ पूरे प्रदेश की महिलाएं उठा सकेंगी। सीएम योगी ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि इन तीन दिनों में पर्याप्त संख्या में बसें चलाई जाएं, ताकि किसी भी महिला को खचाखच भीड़ या परेशानी का सामना न करना पड़े।

क्या है पूरी योजना?

आपको बता दें कि मुफ्त यात्रा की अवधि 8 अगस्त (सुबह) से 10 अगस्त (रात 12 बजे) तक रहेगी। यूपी रोडवेज (UPSRTC) की सभी बसों में यह सुविधा रहेगी। इसके साथ ही शहरी बस सेवाएं (जैसे लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर आदि में) में भी महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा सकेगी। साथ ही विशेष प्रबंध के तौर पर भीड़ वाले शहरों (लखनऊ, कानपुर, वाराणसी आदि) में अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही महिला सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

क्यों लिया गया यह फैसला?

गौरतलब है कि रक्षाबंधन पर भाई-बहनों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया गया है ताकि महिलाएं आसानी से अपने भाइयों के घर जा सकें। साथ ही जिससे लॉन्ग-डिस्टेंस ट्रैवल में राहत मिलें एवम गांव-शहर की महिलाओं को बस किराया न देकर आर्थिक मदद की जा सके। वहीं इस कदम से सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा जिससे महिलाएं सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा कर सकें।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां भी जोरों पर

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी ने 15 अगस्त के लिए "हर घर तिरंगा" अभियान की भी समीक्षा की। इसके तहत 4.60 करोड़ तिरंगे फहराए जाएंगे। 9 से 12 अगस्त तक तिरंगा यात्राएं, महोत्सव और मेले आयोजित किए जाएंगे। 14 अगस्त को "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" पर विशेष कार्यक्रम होंगे। 15 अगस्त को राष्ट्रगान के साथ सभी संस्थानों में झंडारोहण होगा।

बाढ़ राहत पर सख्त निर्देश :

विदित है कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों को तुरंत मदद का आदेश दिया है। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त घरों का सर्वे कर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मदद दी जाएगी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए शिविरों में दूध और दवाइयों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

बेसिक शिक्षा में भी सख्ती, पेयरिंग घोटाला नहीं चलेगा :

विदित है कि बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने कहा कि “स्कूलों की पेयरिंग में गड़बड़ी मिली तो अफसरों की खैर नहीं।”
उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए। साथ ही, किसानों के लिए उचित दर पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

अन्य खबरे