सरकार ने Hikvision, TP-Link जैसे चीनी CCTV कैमरों पर कसा शिकंजा!: ये कैमरे सुरक्षा नहीं, कर रहें हैं जासूसी? वहीं भारतीय कम्पनीयां...जानें सरकार के नए नियम और आम लोगों के लिए होने वाले बदलाव_एक नजर
सरकार ने Hikvision, TP-Link जैसे चीनी CCTV कैमरों पर कसा शिकंजा!

नई दिल्ली : जिस CCTV कैमरे को लोग अपनी सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार मानते हैं, वही अब खतरे की घंटी बनता नजर आ रहा है। देश में डेटा लीक और जासूसी के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र सरकार सख्त हो गई है और कई विदेशी कंपनियों के CCTV कैमरों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

क्या सच में बैन होंगे CCTV कैमरे?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार Hikvision और TP-Link जैसे ब्रांड्स के कुछ डिवाइस पर रोक लगाने पर विचार कर रही है। हालांकि अभी “पूरी तरह बैन” का आधिकारिक आदेश नहीं आया है। लेकिन सख्त नियम और सर्टिफिकेशन लागू होने वाले हैं

क्यों उठाया जा रहा है इतना बड़ा कदम?

गौरतलब है कि कुछ मामलों में CCTV फुटेज विदेश तक पहुंचने की आशंका है। सुरक्षा एजेंसियों को डेटा लीक का खतरा है। इंटरनेट से जुड़े कैमरों का कंट्रोल विदेशी सर्वर पर जा सकता है। यानी जो कैमरा घर की निगरानी कर रहा है, उसका डेटा कहीं और भी जा सकता है।

सरकार का नया नियम क्या है?

विदित है कि अब भारत में बिकने वाले हर CCTV को STQC सर्टिफिकेशन लेना जरूरी होगा। बिना सर्टिफिकेशन के कोई भी कैमरा भारत में नहीं बिक सकेगा। कंपनियों को बताना होगा कि -

•चिपसेट कहां का है
•डेटा कहां स्टोर हो रहा है
•सिक्योरिटी टेस्ट पास हुआ या नहीं

किन कंपनियों पर सबसे ज्यादा असर?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Hikvision (चीनी कंपनी), Dahua (चीन) और TP-Link (ग्लोबल/चीन लिंक) जैसी कंपनियां अब तक भारत में सस्ते और ज्यादा इस्तेमाल होने वाले कैमरे बेचती थीं।

भारतीय कंपनियों को मिलेगा फायदा

गौरतलब है कि अब मार्केट में तेजी से आगे आ रही हैं। CP Plus, Qubo, Prama, Matrix और Sparsh जैसी भारतीय कम्पनीयां आगे बढ़ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अब भारत के CCTV बाजार में 80% से ज्यादा हिस्सेदारी भारतीय कंपनियों की हो चुकी है

आम लोगों के लिए क्या बदलने वाला है?

•सस्ते विदेशी कैमरे बाजार से गायब हो सकते हैं
•CCTV खरीदते समय सर्टिफिकेशन देखना जरूरी होगा
•कीमत थोड़ी बढ़ सकती है, लेकिन सुरक्षा पहले से मजबूत होगी

सबसे बड़ा खतरा: आपके घर में लगा कैमरा!

विदित है कि कई लोग CCTV लगाकर पासवर्ड तक नहीं बदलते। डिफॉल्ट सेटिंग्स से कैमरा हैक हो सकता है। फर्मवेयर अपडेट नहीं करने से भी खतरा है। यानी कैमरा आपकी सुरक्षा नहीं, कमजोरी बन सकता है।

कैसे रखें अपना CCTV सुरक्षित?

•मजबूत पासवर्ड रखें
•डिफॉल्ट सेटिंग तुरंत बदलें
•फर्मवेयर अपडेट करते रहें
•लोकल स्टोरेज को प्राथमिकता दें
•क्लाउड सर्वर का देश जरूर जांचें

भारत में अब CCTV सिर्फ “सिक्योरिटी डिवाइस” नहीं, बल्कि “नेशनल सिक्योरिटी” का मुद्दा बन चुका है। सरकार सख्त, कंपनियां सतर्क और अब यूजर को भी जागरूक होना पड़ेगा क्योंकि अब सवाल ये है कि आपका CCTV आपको बचा रहा है या आपकी निगरानी कर रहा है?

अन्य खबरे