UP में 11वीं-12वीं के छात्र घर बैठे मुफ्त में सीखेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस!: 15 अप्रैल से शुरू होगा AI कोर्स, क्रेडिट पॉइंट और सर्टिफिकेट भी मिलेगा...जानें कोर्स की पूरी डिटेल्स और छात्रों को होने वाले फायदे
UP में 11वीं-12वीं के छात्र घर बैठे मुफ्त में सीखेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लाखों इंटरमीडिएट छात्रों के लिए एक बड़ा और भविष्य बदलने वाला अवसर सामने आया है। अब कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थी मुफ्त में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सीख सकेंगे। खास बात यह है कि यह सिर्फ एक कोर्स नहीं, बल्कि छात्रों को डिजिटल भविष्य से जोड़ने की ठोस पहल मानी जा रही है।

क्या है पूरा कार्यक्रम?

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत पढ़ने वाले छात्रों के लिए यह फ्री ऑनलाइन AI अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है।

कोर्स शुरू: 15 अप्रैल से
रजिस्ट्रेशन: 2 अप्रैल से 7 अप्रैल तक
अवधि: लगभग 20 घंटे का प्रशिक्षण

इस पहल का मकसद छात्रों को नई टेक्नोलॉजी से जोड़कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है।

किन संस्थानों का सहयोग?

गौरतलब है कि यह कार्यक्रम बड़े संस्थानों के साथ मिलकर तैयार किया गया है:

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय

महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज

यानी छात्रों को इंडस्ट्री और अकादमिक दोनों का एक्सपोजर मिलेगा।

क्या मिलेगा छात्रों को?

•कोर्स पूरा करने पर सर्टिफिकेट

•2 क्रेडिट प्वाइंट्स (जो आगे पढ़ाई और करियर में काम आएंगे)

•AI की बेसिक समझ जो आने वाले समय की सबसे जरूरी स्किल मानी जा रही है

कैसे चलेगा कोर्स?

आपको बता दें कि कोर्स की विंडो करीब 60 दिन तक खुली रहेगी। छात्र अपनी सुविधा से सीख सकते हैं। कुल 20 घंटे की पढ़ाई में AI की बेसिक जानकारी दी जाएगी

प्रशासन ने क्या कहा?

विदित है कि अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने साफ निर्देश दिए हैं कि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाए। जिला विद्यालय निरीक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। नोडल अधिकारी के रूप में विवेक नौटियाल नियुक्त हुए है।

क्यों है ये बड़ा मौका?

आज के दौर में AI सिर्फ एक विषय नहीं, बल्कि भविष्य की भाषा बन चुकी है। नौकरी से लेकर बिजनेस तक हर जगह AI की मांग है। स्कूल स्तर पर ही इसकी शुरुआत से छात्रों के लिए बड़ा फायदा होगा।

अब स्कूल से ही ‘फ्यूचर रेडी’ स्टूडेंट बनेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार की यह पहल सिर्फ एक कोर्स नहीं, बल्कि शिक्षा को नई दिशा देने वाला कदम है। मुफ्त में सीखने का मौका, सर्टिफिकेट और क्रेडिट से टेक्नोलॉजी से सीधा जुड़ाव होगा।

अन्य खबरे