मोबाइल ब्लास्ट से पहले दिखते हैं ये 5 संकेत!: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये जानलेवा गलती, एक्सपर्ट्स से जानें कैसे रखे खुद को सुरक्षित और...: जानें क्या हैं वो मामला जिसे लेकर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट...पूरा प्रकरण_एक नजर
मोबाइल ब्लास्ट से पहले दिखते हैं ये 5 संकेत!: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये जानलेवा गलती, एक्सपर्ट्स से जानें कैसे रखे खुद को सुरक्षित और...

लाइफस्टाइल/तकनीकी: मोबाइल अब सिर्फ गैजेट नहीं हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। सुबह अलार्म से लेकर रात की आखिरी चैट तक, हर पल फोन साथ रहता है लेकिन यही साथी कभी-कभी खतरनाक भी साबित हो सकता है। पिछले कुछ समय में फोन ब्लास्ट के कई मामले सामने आए हैं। जेब में, चार्जिंग के दौरान और यहां तक कि सोते समय भी। चौंकाने वाली बात ये है कि ऐसे हादसे ज्यादातर अचानक नहीं होते बल्कि हमारी रोज की छोटी-छोटी गलतियों का नतीजा होते हैं। अगर आप भी ये आदतें करते हैं, तो सावधान हो जाइए

1. नकली या लोकल चार्जर; सबसे खतरनाक शॉर्टकट

गौरतलब है कि कई लोग सस्ता चार्जर यह सोचकर खरीद लेते हैं कि चल तो रहा है। लेकिन असली खतरा यहीं छिपा होता है। लोकल चार्जर सही वोल्टेज कंट्रोल नहीं करते, बैटरी पर अतिरिक्त दबाव डालते, अंदर तापमान तेजी से बढ़ाते नतीजतन बैटरी ओवरहीट होकर फट सकती है।

2. चार्जिंग पर गेम, वीडियो और कॉल से डबल लोड :

गौरतलब है कि चार्जिंग के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करना आज सबसे कॉमन आदत है। लेकिन उस समय एक तरफ बिजली अंदर जा रही होती है, दूसरी तरफ प्रोसेसर पूरी ताकत से चल रहा होता है यानी बैटरी पर दोहरा दबाव होता है। खासकर गेमिंग और वीडियो कॉल सबसे ज्यादा गर्मी पैदा करते हैं यही ब्लास्ट का बड़ा कारण बनता है।

3. तकिये के नीचे या बिस्तर पर चार्जिंग से छुपा हुआ खतरा :

विदित है कि बहुत लोग रात में फोन तकिये के नीचे रखकर सोते हैं। यहीं सबसे बड़ा रिस्क है। क्योंकि फोन की गर्मी बाहर निकलने के बजाय अंदर फंस जाती है जिससे तापमान बढ़ता जाता है जिससे बैटरी अस्थिर हो जाती है। कई हादसे सोते समय इसी वजह से हुए हैं।

4. फूल चुकी या खराब बैटरी को नजरअंदाज न करें

अगर फोन फूल गया है, बैक कवर उठ रहा है और जल्दी गर्म होता है। तो ये खतरे की घंटी है। खराब बैटरी किसी भी समय फट सकती है। इसे चलने दो वाली चीज बिल्कुल नहीं समझें तुरंत बदलें।

5. पूरी रात चार्जिंग; सबसे आम लेकिन सबसे बड़ी गलती :

लगभग हर व्यक्ति रात भर फोन चार्ज पर छोड़ देता है। आज के फोन स्मार्ट होते हैं, लेकिन लगातार गर्मी, लंबे समय तक करंट, बैटरी केमिकल स्ट्रेस ये सब मिलकर अंदर गैस बनाते हैं और वही ब्लास्ट का कारण बनती है। यही आदत मोबाइल विस्फोट की सबसे आम वजह मानी जाती है।

खुद को कैसे सुरक्षित रखें?

●हमेशा ओरिजिनल चार्जर इस्तेमाल करें

●चार्जिंग के दौरान भारी काम न करें

●फोन खुली जगह पर रखें

●खराब बैटरी तुरंत बदलें

●रातभर चार्जिंग से बचें

याद रखें मोबाइल अचानक नहीं फटता वो पहले गर्म होता है, संकेत देता है बस हम उसे नजरअंदाज कर देते हैं। थोड़ी सावधानी से बड़ा हादसा टाला जा सकता है।

अन्य खबरे