नई दिल्ली : देशभर के करोड़ों किसान एक बार फिर अपने मोबाइल पर मैसेज का इंतजार कर रहे हैं। प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त फरवरी के आखिरी हफ्ते से लेकर मार्च 2026 के बीच जारी हो सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछली किस्तों के पैटर्न के आधार पर यही अनुमान लगाया जा रहा है।
जानें क्या है योजना?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि PM किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह रकम तीन किस्तों में; ₹2,000-₹2,000 सीधे बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी जाती है। अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं। 21वीं किस्त नवंबर 2025 में ट्रांसफर की गई थी। नियम के मुताबिक हर चार महीने पर किस्त आती है, इसलिए अगली किस्त फरवरी-मार्च 2026 में आने की संभावना है।
कितने किसानों को मिलेगा फायदा?
गौरतलब है कि देशभर में 9 करोड़ से ज्यादा किसान इस योजना से जुड़े हैं। छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह राशि खेती के मौसम में बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी जैसे खर्चों में बड़ी राहत देती है।
eKYC नहीं कराया तो अटक सकती है किस्त :
विदित है कि सरकार ने साफ किया है कि सभी पंजीकृत किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। अगर eKYC अधूरी है, तो पैसा रुक सकता है। eKYC के लिये pmkisan.gov.in पर जाकर OTP आधारित eKYC करें या नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर बायोमेट्रिक eKYC करवाएं।
फार्मर आईडी का नया नियम :
कुछ राज्यों में अब नए रजिस्ट्रेशन के लिए Farmer ID जरूरी कर दी गई है। हालांकि यह नियम मुख्य रूप से नए आवेदनकर्ताओं पर लागू है। पुराने लाभार्थियों को घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन रिकॉर्ड अपडेट रखना जरूरी है।
किन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा?
गौरतलब है कि इन स्थितियों में किस्त रुक सकती है:
●eKYC पूरा नहीं
●आधार बैंक खाते से लिंक नहीं
●बैंक डिटेल गलत
●जमीन रिकॉर्ड अपडेट नहीं
●एक ही परिवार के कई सदस्य लाभ ले रहे हों
●आयकरदाता, सरकारी कर्मचारी, 10,000 से अधिक पेंशन पाने वाले
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस :
pmkisan.gov.in पर जाएं
“Know Your Status” या “Beneficiary Status” पर क्लिक करें
आधार नंबर / मोबाइल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
कैप्चा भरकर Search करें
स्क्रीन पर आपकी पिछली और अगली किस्त की जानकारी दिख जाएगी
योजना का मकसद :
गौरतलब है कि यह योजना फरवरी 2019 में शुरू हुई थी। इसका उद्देश्य छोटे किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें खेती के खर्चों में सीधी आर्थिक मदद देना था। पूरी राशि केंद्र सरकार देती है।
मार्च में 22वीं किस्त आने की संभावना है, लेकिन पैसा तभी मिलेगा जब आपके दस्तावेज और eKYC अपडेट हों। किसान भाइयों को सलाह है कि समय रहते अपना स्टेटस जरूर चेक करें, ताकि ₹2000 की किस्त समय पर खाते में पहुंचे।