LPG ग्राहक; अब घर बैठे डिलीवर होगा 10 KG का 'छोटू' सिलेंडर!: हर सिलेंडर के बदले पाये ₹500, बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा कनेक्शन...नियम फायदें_एक नज़र
LPG ग्राहक; अब घर बैठे डिलीवर होगा 10 KG का 'छोटू' सिलेंडर!

नई दिल्ली: अगर आप छोटे एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं या नया गैस कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी हो सकती है। इंडियन ऑयल का 5 किलोग्राम 'छोटू' एलपीजी सिलेंडर कई ऐसी सुविधाओं के साथ आता है, जिनकी जानकारी बहुत कम लोगों को है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि जरूरत खत्म होने पर ग्राहक अधिकृत केंद्र पर सिलेंडर वापस करके प्रति सिलेंडर ₹500 की तय बायबैक राशि प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस कनेक्शन के लिए पारंपरिक एड्रेस प्रूफ की भी जरूरत नहीं होती।

किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है यह सिलेंडर?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडियन ऑयल ने 5 किलोग्राम के Free Trade LPG (FTL) सिलेंडर को 'छोटू' नाम से उन लोगों के लिए तैयार किया है, जिन्हें कम मात्रा में गैस की जरूरत होती है। यह सिलेंडर खास तौर पर छात्रों, किराए के मकानों में रहने वाले लोगों, दूसरे शहर में नौकरी करने वाले कर्मचारियों, छोटे परिवारों, हॉस्टल में रहने वालों, छोटे दुकानदारों और सीमित जगह वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए उपयोगी माना जाता है।

₹500 की बायबैक सुविधा कैसे मिलेगी?

गौरतलब है कि यदि ग्राहक भविष्य में इस सिलेंडर का उपयोग बंद करना चाहते हैं, तो वे अधिकृत बिक्री केंद्र पर इसे वापस कर सकते हैं। निर्धारित शर्तों के अनुसार सिलेंडर लौटाने पर ₹500 प्रति सिलेंडर की निश्चित बायबैक राशि दी जाती है।

बिना एड्रेस प्रूफ भी मिलेगा कनेक्शन

इस योजना की एक और बड़ी खासियत यह है कि इसे लेने के लिए पारंपरिक घरेलू एलपीजी कनेक्शन या एड्रेस प्रूफ की आवश्यकता नहीं होती। ग्राहक पहचान पत्र के आधार पर नया 'छोटू' एलपीजी कनेक्शन ले सकते हैं।

देश के किसी भी शहर में करा सकते हैं रिफिल

विदित है कि इस सिलेंडर को देशभर में किसी भी अधिकृत इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, चुनिंदा किराना स्टोर और सुपरमार्केट से रिफिल कराया जा सकता है। यानी यदि आप नौकरी, पढ़ाई या किसी अन्य कारण से शहर बदलते हैं, तब भी सिलेंडर का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।

HPCL ने भी शुरू की नई सुविधा

इधर, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने भी ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की है। कंपनी ने इंस्टामार्ट के साथ साझेदारी कर 10 किलोग्राम के कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर 'एचपी नव्या' और 5 किलोग्राम के छोटे सिलेंडर की होम डिलीवरी सेवा शुरू की है। फिलहाल इसकी शुरुआत बेंगलुरु से की गई है। ग्राहक इंस्टामार्ट के जरिए सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे। पहली बार नया सिलेंडर मिलेगा, जबकि बाद में खाली सिलेंडर लौटाकर रिफिल प्राप्त किया जा सकेगा।

पहली बार ऑर्डर करते समय रखना होगा इन नियमों का रखना होगा ध्यान

पहली बार सिलेंडर लेने वाले ग्राहकों को पहचान सत्यापन और आवश्यक दस्तावेज पूरे करने होंगे। इसके बाद आगे की रिफिल प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगी।

किन लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

विशेषज्ञों का मानना है कि छोटे एलपीजी सिलेंडर की यह सुविधा उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है, जिन्हें नियमित रूप से बड़े 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की जरूरत नहीं होती। कम गैस खपत वाले उपभोक्ता, छात्र और किराएदार इससे अधिक लाभ उठा सकते हैं।

अन्य खबरे