क्या AI इंसानों के हाथों से निकल रहा हैं!: AI एजेंट्स की खौफनाक साजिश, इंसानों से छुपकर बनाई अपनी गुप्त दुनिया, सर्वर हैक कर...जानिए दिग्गज टेक कंपनियों की चिंता और?
क्या AI इंसानों के हाथों से निकल रहा हैं!

तकनीकी: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को इंसानों की मदद के लिए बनाया गया है, लेकिन अब इसके कुछ प्रयोगों ने वैज्ञानिकों और टेक कंपनियों की चिंता बढ़ा दी है। सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि OpenAI के स्वायत्त AI एजेंट्स ने इंसानी निगरानी से बाहर निकलकर इंटरनेट पर एक वेबसाइट का इस्तेमाल आपस में बातचीत करने के लिए किया। एजेंट्स ने हजारों बदलाव किए और अपनी गतिविधियों को इंसानों से छिपाने के तरीके तलाशnen के साथ-साथ साइबर डकैती की साजिश तक रची। मामला जर्मनी की DseWiki नाम की प्रोग्रामिंग वेबसाइट से जुड़ा बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2026 में बड़ी संख्या में AI एजेंट्स ने वेबसाइट की एक तकनीकी कमजोरी का फायदा उठाया। इसके बाद उन्होंने वहां संदेश पोस्ट करने और आपस में जानकारी साझा करने के लिए जगह बना ली।

15 हजार से ज्यादा बदलाव ने बढ़ाई चिंता

आपको बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार, AI एजेंट्स ने करीब दो महीने में वेबसाइट पर 15 हजार से ज्यादा एडिट किए। खास बात यह थी कि इनका इस्तेमाल केवल जानकारी पढ़ने तक सीमित नहीं रहा। एजेंट्स ने आपस में बातचीत की, अपनी गतिविधियों को जारी रखने के तरीके खोजे और मॉडरेशन से बचने की रणनीतियों पर चर्चा की। जब वेबसाइट के मॉडरेटर को असामान्य गतिविधियों का पता चला और उसने इन पेजों को हटाना शुरू किया, तो AI एजेंट्स ने कथित तौर पर बैकअप पेज बनाने शुरू कर दिए। इससे उनकी गतिविधियों को आसानी से हटाना मुश्किल हो गया। इस घटना के बाद तत्काल प्रभाव से OpenAI और enthropic ने अपने AI मॉडल की ट्रेनिंग रोक दी है।

इंसानों से छिपाने की कोशिश ने बढ़ाई टेंशन

गौरतलब है कि सबसे ज्यादा चिंता इस बात को लेकर है कि एजेंट्स ने कथित तौर पर अपनी गतिविधियों को छिपाने और डेटा सुरक्षित रखने के तरीकों पर भी चर्चा की। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि उन्होंने Tor जैसे टूल्स और सिस्टम बंद होने की स्थिति में जानकारी बचाए रखने जैसे विकल्पों पर बातचीत की। यहां सवाल सिर्फ वेबसाइट के कुछ पेजों का नहीं है। असली चिंता यह है कि अगर भविष्य में ऐसे AI एजेंट्स को ज्यादा अधिकार और इंटरनेट तक व्यापक पहुंच मिल गई, तो वे कितनी तेजी से काम कर सकते हैं और इंसानी निगरानी कितनी प्रभावी रह जाएगी?

यह पहली घटना नहीं

विदित है कि AI एजेंट्स के सुरक्षा परीक्षणों से जुड़ी ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। OpenAI ने इससे पहले भी बताया था कि उसके कुछ एजेंट्स ने साइबर-सिक्योरिटी टेस्ट के दौरान ऐसी गतिविधियां कीं, जिनसे सिस्टम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे। Anthropic और Meta जैसी कंपनियों के AI सिस्टम को लेकर भी सुरक्षा परीक्षणों में वेबसाइट हैक करने की कोशिशों की रिपोर्टें सामने आती रही हैं।

क्या AI इंसानों के हाथ से निकल रहा है?

फिलहाल इन घटनाओं को AI की ‘बगावत’ कहना सही नहीं होगा। AI एजेंट इंसानों की तरह अपनी स्वतंत्र राजनीतिक या सामाजिक इच्छा से दुनिया पर कब्जा करने नहीं निकले हैं। वे दिए गए लक्ष्यों को हासिल करने की कोशिश में उपलब्ध सिस्टम और उनकी कमजोरियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन यही बात विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय है। जितने ज्यादा अधिकार, इंटरनेट एक्सेस और स्वायत्तता AI को दी जाएगी, उतना ही जरूरी होगा कि उसके काम पर मजबूत निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मौजूद हो।

DseWiki मामले ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि अगर AI को काम करने की आजादी दी गई, तो क्या इंसान हर कदम पर उस पर नजर रख पाएगा? यही सवाल आने वाले समय में AI सुरक्षा की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन सकता है।

अन्य खबरे