नोएडा STF के जवानों समेत 86 जांबाजों को वीरता का गैलेंट्री एवार्ड!: ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी ठिकाने किये थे तबाह, इन 9 फाइटर पायलट को वीर चक्र...
नोएडा STF के जवानों समेत 86 जांबाजों को वीरता का गैलेंट्री एवार्ड!

नोएडा/नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता का महोत्सव मनाते हुए देश ने अपने उन बेटों को फिर से सलाम किया जिन्होंने जान हथेली पर रखकर दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारा। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने नोएडा STF के जवानों के साथ-साथ 86 वीर जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित करने का ऐलान किया है।इनमें सबसे बड़ा आकर्षण ऑपरेशन सिंदूर के नायक, भारतीय वायुसेना के वे 9 फाइटर पायलट, जिन्होंने पाकिस्तान में छिपे आतंकी ठिकानों को सटीक निशाने से तबाह किया। इन सभी को वीर चक्र से नवाजा जाएगा। वीर चक्र भारत का तीसरा सबसे बड़ा सैन्य सम्मान है, जो परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद दिया जाता है।

ऑपरेशन सिंदूर: जब आसमान से बरसी थी आग

आपको बता दें कि यह ऑपरेशन पाकिस्तान के कब्ज़े वाले इलाक़े में चल रहे आतंकी प्रशिक्षण कैंपों पर किया गया था। लड़ाकू विमान गड़गड़ाहट के साथ सीमा पार पहुंचे, और बमों की बारिश से ठिकाने धूल में मिल गए। इस मिशन में सेकंड्स में फैसले, पल-पल की जंग, और अदम्य साहस ने इतिहास रच दिया। किसी पायलट ने कहा था – "हमारे निशाने पर सिर्फ दुश्मन था, पीछे 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदें थीं।"

नोएडा STF को भी मिला सम्मान; गली-गली में दुश्मन का सफाया :

आपको बता दें कि इस सूची में यूपी की नोएडा STF भी शामिल है, जिसने दो खतरनाक मुठभेड़ों में दुर्दांत अपराधियों का खात्मा किया।

 1. अजय उर्फ कालिया एनकाउंटर (2021) – हाईवे पर दहशत फैलाने वाले एक्सल गैंग का सरगना, जिस पर 2 लाख का इनाम था, मुठभेड़ में मारा गया। कालिया लूट, डकैती और बलात्कार तक के मामलों में वांछित था।

 सम्मानित योद्धा: एसआई अक्षय त्यागी, हेड कॉन्स्टेबल मुकेश, हेड कॉन्स्टेबल राजन, इंस्पेक्टर मुनेश चौहान।

 2. बबलू उर्फ पतला का अंत (2019) – नौ हत्याओं में वांछित और 50 हजार के इनामी बदमाश बबलू को प्रतापगढ़ में घेरकर मार गिराया गया।

सम्मानित योद्धा: हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार।

कौन-कौन पाएगा वीरता सम्मान?

गौरतलब है कि देश की सेवा करने वाले अलग-अलग सेना, पुलिस और अर्धबल को देश की सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

●वायुसेना: 52 जवानों को वीरता पुरस्कार, जिनमें 9 को वीर चक्र

●आर्मी: 18 जवान, जिनमें 4 को कीर्ति चक्र, 4 को वीर चक्र और 8 को शौर्य चक्र

●नेवी: 1 अधिकारीचल सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक

●BSF: 16 जवानों को वीरता मेडल; पाकिस्तान बॉर्डर और LoC पर ऑपरेशन के दौरान

●पुलिस और अर्धसैनिक बल में:

जम्मू-कश्मीर पुलिस - 128 पदक

CRPF - 20 पदक

छत्तीसगढ़ पुलिस - 14 पदक

सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक; 24 साल बाद :

विदित है कि कारगिल युद्ध के बाद पहली बार सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक दिए जा रहे हैं। कुल 7 अधिकारियों को यह सम्मान मिलेगा जिसमें वायुसेना के 3, आर्मी के 2 और नेवी के 1 अधिकारी शामिल हैं। यह पदक खास ऑपरेशनों में अद्वितीय रणनीतिक और नेतृत्व क्षमता के लिए दिया जाता है।

BSF : सीमा की पहली ढाल

गौरतलब है कि BSF के 16 जवानों को वीरता मेडल मिला। यह वो योद्धा हैं जो 2,290 किलोमीटर लंबी भारत-पाक सीमा और पश्चिमी सेक्टर के LoC पर दुश्मन की हर हरकत पर नज़र रखते हैं। हालिया ऑपरेशनों में BSF के दो जवान शहीद हुए और सात घायल हुए।

अवार्ड की पूरी झलक -

कुल गैलेंट्री अवॉर्ड: 86

वीर चक्र: 9 (सभी ऑपरेशन सिंदूर के फाइटर पायलट)

कीर्ति चक्र: 4

शौर्य चक्र: 8

सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक: 7

अन्य वीरता और सेवा पदक: सैकड़ों जवानों को दिया गया।

जब प्रधानमंत्री लाल किले से तिरंगा फहराया, तब इन सभी वीरों के नाम देश की जुबान पर लिया। उनकी कहानियां आने वाली पीढ़ियों को बताएंगी कि भारत किसी भी कीमत पर, चाहे मैदान हो या आसमान; अपने दुश्मन को जवाब देने में सक्षम है।

अन्य खबरे