धुरंधर 2 की आंधी!: रिलीज से पहले ही 119 करोड़ रुपये कमा सबको चौकाया, क्या टूटेंगे बॉक्स ऑफिस कमाई के पिछले सभी रिकार्ड्स? कितना बड़ा हो सकता ओपनिंग डे का कलेक्शन_एक नजर
धुरंधर 2 की आंधी!

मनोरंजन : बॉलीवुड में एक बार फिर बड़ा धमाका होने जा रहा है यह धमाका रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ करने जा रही है। फिल्म रिलीज से पहले ही ऐसा तूफान खड़ा कर चुकी है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं। रिलीज़ से 3 दिन पहले ही सिर्फ एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने करीब 119 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस

आपको बता दें कि फिल्म के लिए लोगों में ऐसा क्रेज देखने को मिल रहा है कि भारत में पहले दिन के लिए लाखों टिकट बिक चुके हैं। पेड प्रीव्यू शोज से ही तगड़ी कमाई हो रही है। ओवरसीज मार्केट में भी जबरदस्त डिमांड बनी हुई है। अब तक का कुल प्री-सेल्स कलेक्शन लगभग 119+ करोड़ रुपये हो गए हैं यानि बिना रिलीज हुए ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखा दी है।

विदेशों में भी ‘धुरंधर’ का जलवा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म का क्रेज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है विदेशों में वीकेंड बुकिंग करोड़ों में है। कई देशों में शो पहले से ही हाउसफुल। ऑस्ट्रेलिया में बड़े रिकॉर्ड टूट चुके हैं वहीं नॉर्थ अमेरिका में टिकट सेल तेजी से बढ़ रही। साफ है यह फिल्म ग्लोबल लेवल पर भी गेम बदलने की तैयारी में है।

ओपनिंग डे पर क्या होगा धमाका?

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन भारत में कलेक्शन 90 से 100 करोड़ रुपये तक जा सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो सकती है।

लंबी फिल्म, बड़ा एक्सपीरियंस

गौरतलब है कि फिल्म का रनटाइम करीब 3 घंटे 55 मिनट है यानी यह फ़िल्म पहले पार्ट से भी ज्यादा बड़ा और भव्य होने वाला है। मेकर्स ने इसे एक मेगा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनाने की कोशिश की है।

पहले पार्ट की सफलता भी बड़ी वजह

विदित है कि ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट पहले ही इतिहास बना चुका है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1300 करोड़+ था। यह हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गया है। अब सीक्वल से उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

क्यों खास है ‘धुरंधर 2’?

•रणवीर सिंह का दमदार एक्शन अवतार

•बड़े स्केल पर बनी फिल्म

•जबरदस्त ट्रेलर से बना माहौल

•एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ कमाई

फिल्म ने रिलीज से पहले ही यह साबित कर दिया है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस तूफान है। अब सबकी नजर 19 मार्च पर टिकी है। जहां पता चलेगा कि यह “धुरंधर” सच में कितना बड़ा धमाका करता है।

अन्य खबरे