जानें किस मामले में शाहरुख खान का नाम लेकर बुरे फंसे कॉमेडियन कपिल शर्मा!: सोशल मीडिया पर हुए जमकर ट्रोल...जानें क्यों भड़क गए यूज़र्स और क्या हैं पूरा मामला_एक नजर
जानें किस मामले में शाहरुख खान का नाम लेकर बुरे फंसे कॉमेडियन कपिल शर्मा!

मनोरंजन : कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं और वजह इस बार उनका पंच नहीं, बल्कि शाहरुख खान का नाम है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले द ग्रेट इंडियन कपिल शो के ताज़ा एपिसोड के एक सवाल ने सोशल मीडिया पर ऐसी हलचल मचाई कि कपिल को खुद उतरकर सफाई देनी पड़ी।

जानें कैसे शुरू हुआ विवाद?

आपको बता दें कि एपिसोड में भारत की विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम और उनके कोच अमोल मजूमदार मौजूद थे। बातों-बातों में कपिल ने मज़ाकिया लहजे में अमोल से कहा कि “लोग ऑनलाइन आपकी तुलना चकदे इंडिया के शाहरुख खान से कर रहे हैं… आप भी बहुत हैंडसम हैं, क्या आपको शाहरुख जैसा फील होता है?”
अमोल मुस्कुराए और कहा—
“नहीं… चक दे जैसा नहीं।”
बात यहीं खत्म हो जानी थी, लेकिन सोशल मीडिया को मौका मिल गया।

यूजर ने कपिल पर साधा निशाना; “फिल्मी हीरो से तुलना क्यों?”

गौरतलब है कि एक यूजर ने एक्स (Twitter) पर लिखा-

“कपिल शर्मा को पता होना चाहिए कि असली हीरो मीर रंजन नेगी थे, न कि फिल्मी कबीर खान। कपिल को पहले सच्चाई जान लेनी चाहिए।”

पोस्ट वायरल होने लगी और बहस शुरू हो गयी।

कपिल का पलटवार; सीधे ‘बेसुरा तानसेन’ कहकर दिया जवाब :

गौरतलब है कि कपिल चुप नहीं रहे। उन्होंने उसी पोस्ट को री-पोस्ट कर लिखा “महोदय, मैंने कबीर खान कब कहा? मैंने शाहरुख खान कहा था—वो भी मज़ाक में। लेकिन आपका ह्यूमर बेसुरा है, तानसेन!” और साथ में नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दे डालीं।
इस जवाब को देखकर लोग कहने लगे-
“कपिल ऑन फायर!”

वकील भी उतरे बचाव में; “कपिल ने कबीर खान बोला ही नहीं!”

विदित है कि एक वकील ने कपिल का बचाव करते हुए लिखा कि “उन्होंने कबीर खान बोला ही नहीं। सिर्फ फिल्म का जिक्र था।” जिस पर कपिल का रिप्लाई आया कि “जी जी, वकील से बेहतर कौन समझा सकता है। धन्यवाद!”

ट्रोलिंग के बीच कपिल का हास्य; “वक़्त था, शौचालय में बैठा था!”

गौरतलब है कि एक फैन ने कहा—
“सर, ऐसे ट्रोल्स को इग्नोर करें।” कपिल ने जवाब दिया कि “गुप्ता जी, मैं उस समय शौचालय में बैठा था, समय था जवाब देने का!”
ये जवाब भी खूब वायरल हुआ।

शो में आगे क्या?

अब तक इन मेहमानों के एपिसोड चर्चा बटोर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा, महिला क्रिकेट टीम और आने वाले एपिसोड में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे नजर आएंगे।

कपिल शर्मा अपने शो से ज्यादा, कभी-कभी अपने जवाबों से भी सुर्खियां बटोर लेते हैं। इस बार शाहरुख खान के नाम की गूंज ने कपिल को विवाद में जरूर घसीटा, लेकिन कॉमेडियन की चुटीली प्रतिक्रिया ने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दे दिया।

अन्य खबरे