प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हुआ और जैसे ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी किया, पूरे प्रदेश में जश्न और चर्चा दोनों शुरू हो गए। इस बार भी नतीजों ने साफ कर दिया कि यूपी में बेटियां सिर्फ पढ़ नहीं रहीं, बल्कि रिकॉर्ड तोड़ रही हैं।
10वीं में डबल टॉपर; सीतापुर की कशिश, बाराबंकी की अंशिका
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि हाईस्कूल (10वीं) में कशिश वर्मा (सीतापुर) और अंशिका वर्मा (बाराबंकी) ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पाया है। दोनों ने 97.83% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया। वहीं दूसरे स्थान पर अदिति (बाराबंकी) 97.50%, तीसरे स्थान पर अर्पिता (सीतापुर), 4th पर ऋषभ साहू (झांसी) और 5th पर परी वर्मा (बाराबंकी) 97.33% हैं। टॉप-3 में 6 छात्र हैं, जिसमें 5 लड़कियां हैं यानी एक बार फिर ‘गर्ल्स पावर’ हावी है।
पास प्रतिशत में भी लड़कियों का दबदबा
गौरतलब है कि इस बार रिजल्ट में कुल पास प्रतिशत 90.42% हैं जिसमें लड़कियां 93.76% और लड़के 87.30% पास हुए हैं। इनके बीच अंतर 6.46% है यानी लड़कियां लगातार पांच साल से आगे हैं।
जिलेवार प्रदर्शन: कौन चमका, कौन पिछड़ा
टॉप जिले:
भदोही – 95.78%
आगरा – 95.40%
प्रयागराज – 95.36%
कम प्रदर्शन वाले जिले:
ललितपुर – 80.22%
पीलीभीत – 81.22%
लखीमपुर खीरी – 83.76%
जेल के कैदियों ने भी रचा इतिहास
विदित है कि इस बार 68 कैदियों ने परीक्षा दी जिसमें से 67 पास हुए। उनका पास प्रतिशत 98.53% रहा। यह आंकड़ा बताता है कि मौका मिले तो हालात नहीं, मेहनत जीतती है।
12वीं में भी बेटियों का कब्जा
आपको बता दें कि इंटरमीडिएट में शिखा वर्मा (सीतापुर) ने 97.60% (टॉपर) के साथ टॉप किया। दूसरे स्थान पर नंदिनी गुप्ता और श्रेया वर्मा (97.20%) रहीं। वहीं तीसरे स्थान पर सुरभि यादव और पूजा पाल रहीं। टॉप-3 में सभी छात्राएं हैं यानी लड़कियों का पूरा दबदबा है।
UP Board 10th-12th Result 2026 ऐसे करें चेक:
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
स्टेप 2: “UP Board 10th/12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें
स्टेप 4: सबमिट करें
स्टेप 5: रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट करें
कुल आंकड़े: कितने छात्र शामिल हुए
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि 10वीं में लगभग 25.89 लाख छात्र शामिल होंगे। और 12वीं में 23.54 लाख छात्र शामिल हुए। 75 जिलों में 8033 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा हुई। और 1.57 करोड़ कॉपियां जांची गईं।
सरकार देगी इनाम
गौरतलब है कि राज्य टॉपर को ₹1 लाख + लैपटॉप + सम्मान पत्र दिया जायेगा। वहीं जिला टॉपर को ₹21,000 + प्रमाणपत्र दिया जायेगा।
क्या कहते हैं ये नतीजे?
यह सिर्फ रिजल्ट नहीं, बल्कि बड़ा संदेश है ग्रामीण क्षेत्रों से टॉपर्स निकल रहे हैं, बेटियां लगातार शिक्षा में आगे जा रही हैं और सिस्टम में पारदर्शिता और तेजी बढ़ी है।
यूपी बोर्ड 2026 का रिजल्ट साफ बता रहा है कि अब मुकाबला शहर-गांव का नहीं, मेहनत और लगन का है। लड़कियों का रिजल्ट में इस तरह शामिल होना इस बात का संकेत हैं कि लड़कियां हर क्षेत्र में आगे इतिहास रचती रहेंगी।