सारथी दीदी; महिला यात्रियों की सुरक्षा हेतु 'भारत टैक्सी' की बड़ी पहल: महिला ड्राइवर ही ले जाएंगी महिला यात्रियों को, राइड बुक करने के लिए अपनाना होगा यह तरीका वही?
सारथी दीदी; महिला यात्रियों की सुरक्षा हेतु 'भारत टैक्सी' की बड़ी पहल

नई दिल्ली : देश में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच कैब सर्विस सेक्टर में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भारत टैक्सी जल्द एक खास सेवा ‘सारथी दीदी’ विंडो शुरू करने जा रही है। ऐसी राइड जिसमें ड्राइवर भी महिला और यात्री भी महिला होगी। कंपनी का दावा है कि यह सेवा महिलाओं के लिए सुरक्षित, भरोसेमंद और सहज सफर का नया मॉडल बनेगी।

क्या है ‘सारथी दीदी’ सेवा?

आपको बता दें कि इस नई विंडो को चुनते ही महिला यात्री सीधे महिला ड्राइवर से कनेक्ट होंगी। यानी रात, ऑफिस टाइम, कोचिंग या अकेले सफर के दौरान अब अनजान पुरुष ड्राइवर को लेकर असहज होने की जरूरत नहीं। कंपनी के मुताबिक इस फीचर से:

●यात्रा के दौरान सुरक्षा की भावना बढ़ेगी
●परिवारों का भरोसा मजबूत होगा
●देर रात भी महिलाएं आसानी से सफर कर सकेंगी
●शहरों में महिला मोबिलिटी बढ़ेगी

सिर्फ कार नहीं; ‘स्कूटी दीदी’ भी आएगी!

विदित है कि भारत टैक्सी सिर्फ कैब सेवा तक सीमित नहीं रहने वाली। प्लेटफॉर्म पर कार, ऑटो, बाइक, स्कूटी; सब कुछ मिलेगा और खास बात, ‘स्कूटी दीदी’ पहल के तहत महिला ड्राइवर महिलाओं को स्कूटी से भी छोड़ेंगी। इससे खासकर छोटे रूट और लोकल ट्रैवल आसान होगा।

महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका :

गौरतलब है कि यह योजना सिर्फ सुरक्षा नहीं, रोजगार भी देगी। कंपनी का दावा है कि हजारों महिलाओं को ड्राइविंग से कमाई का मौका मिलेगा।

महिला ड्राइवरों को मिलेंगे ये फायदे:

आपको बता दें कि इस योजना से महिलाओं को निम्नलिखित फायदे होंगे -

●कमाई पर कोई कमीशन कटौती नहीं
●तय शुल्क देकर काम
●अकाउंट बंद करने से पहले सुनवाई
●गिग वर्कर के रूप में सरकारी लाभ

e-Shram से मिलेगा बड़ा फायदा :

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सारथी बनकर महिलाएं e-Shram पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगी। इसके बाद 5 लाख रुपये तक मुफ्त मेडिकल कवर, सरकारी योजनाओं का लाभ और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।

ऐसे बुक होगी राइड :

गौरतलब है कि यात्री कई तरीकों से सेवा ले सकेंगे जिसके तहत www.bharattaxi.Com वेबसाइट और मोबाइल ऐप से बुकिंग के साथ-साथ 24×7 हेल्पलाइन नम्बर +91-9696000999 और +91-7607003240 पर भी सहायता की जाएगी। इसके साथ ही info@bharattaxi.com पर ई-मेल सुविधा भी प्रदान की जाएगी। यानी ऐप, कॉल या ऑनलाइन, हर तरह से सुविधा उपलब्ध है।

NCR से शुरू, पूरे देश में विस्तार की तैयारी :

गौरतलब है कि कंपनी की शुरुआत 6 जून 2025 को हुई थी और कुछ ही महीनों में दिल्ली-NCR में कई हेल्प सेंटर शुरू हो चुके हैं। अब ‘सारथी दीदी’ के जरिए कंपनी महिलाओं के ट्रांसपोर्ट सेक्टर में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है।

क्यों खास मानी जा रही ये पहल?

अब तक कैब सेक्टर में महिलाओं की सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा और भरोसा रही है। अगर यह मॉडल सफल हुआ, तो महिलाओं का रात का सफर आसान होगा, परिवारों की चिंता कम होगी और हजारों महिलाओं को रोजगार मिलेगा। यानी एक ही योजना से सुरक्षा, रोजगार और भरोसा तीनों पर असर पड़ेगा।

‘सारथी दीदी’ सिर्फ नई कैब सेवा नहीं, बल्कि महिलाओं की स्वतंत्र आवाजाही की दिशा में बड़ा प्रयोग माना जा रहा है। अब देखना होगा कि यह पहल शहरों की सड़कों पर महिलाओं के सफर का चेहरा कितना बदल पाती है।

अन्य खबरे