नई दिल्ली : रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर आयी है। अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और साथ में भारी-भरकम बैग लेकर चलने की आदत है, तो अब संभल जाइए। क्योंकि भारतीय रेलवे ने लगेज रूल्स और टिकट रिफंड पॉलिसी दोनों में बड़ा बदलाव कर दिया है। ये बदलाव सिर्फ स्टेशन की घोषणा नहीं सीधे आपकी जेब पर असर डालने वाले नियम हैं।
सामान के नए नियम; अब मुफ्त में कितना सामान ले जा सकेंगे?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे ने कैटेगरी के हिसाब से तय किया है कि अब हर यात्री सिर्फ एक निश्चित वजन तक ही फ्री लगेज ले जा सकेगा। अगर इस सीमा से एक किलो भी ज्यादा हुआ तो चार्ज देना होगा।
सबसे बड़ा झटका; तय सीमा से ज्यादा सामान को कोच में रखना मना :
गौरतलब है कि अतिरिक्त सामान अब कोच में नहीं रखा जाएगा बल्कि इसके लिए अलग से बुकिंग करानी होगी और उसके लिए साइज और वजन के हिसाब से चार्ज देना होगा।
कौन कितने किलो का सामान मुफ्त में ले जा सकता है?
AC First Class
मुफ्त: 70 kg
अधिकतम: 150 kg (चार्ज देकर)
AC 2-Tier / First Class
मुफ्त: 50 kg
अधिकतम: 100 kg
AC 3-Tier / AC Chair Car
मुफ्त: 40 kg (अधिकतम सीमा भी 40 इससे ज्यादा allowed नहीं)
Sleeper Class
मुफ्त: 40 kg
अधिकतम: 80 kg (चार्ज देकर)
Second Class (2S)
मुफ्त : 35 kg
अधिकतम: 70 kg (चार्ज देकर)
स्लीपर और 2S यात्रियों को सबसे बड़ा नुकसान :
Second Class (2S)
35 kg फ्री → 70 kg तक allowed (चार्ज देकर)
Sleeper Class
40 kg फ्री → 80 kg तक (चार्ज देकर)
यानी अब पोटली, बोरी, बैग, बक्सा लेकर चलने वाले यात्रियों को अलग से भुगतान करना होगा।
कितना लगेगा चार्ज?
रेलवे ने साफ कर दिया है कि तय सीमा से अधिक सामान पर डेढ़ गुना (1.5×) चार्ज लिया जाएगा और सामान अलग से रैक में भेजा जाएगा।
टिकट कैंसिलेशन पर भी सख्ती; कब कितना कटेगा पैसा?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब टिकट रद्द करते समय सोच-समझकर क्लिक करें क्योंकि रिफंड नियम बदल गए हैं।
अब यात्रा से 48 से 12 घंटे पहले
25% कटौती
75% पैसा वापस
यात्रा से 12 घंटे से लेकर चार्ट बनने तक
50% कटौती
50% पैसा वापस
चार्ट बनने के बाद
किसी भी हाल में एक भी पैसा रिफंड नहीं मिलेगा। यानी चार्ट बनने के बाद टिकट कैंसल तो पूरा पैसा डूबा।
क्यों बदले गए ये नियम?
रेलवे का दावा है कि कोच में ओवरलोड बढ़ रहा था और यात्रियों का आवागमन प्रभावित हो रहा था साथ ही सुरक्षा जोखिम बढ़ रहे थे जिससे ट्रैवल अनुभव बिगड़ रहा था। इसलिए लगेज और कैंसिलेशन पर सख्ती जरूरी हो गई थी।
यात्रियों की जेब पर अब इस फैसले का सीधा असर होगा। अब सफर पहले जैसा आसान नहीं रहेगा। भारतीय रेलवे ने एक ही बार में लगेज रूल्स, कैंसिलेशन पॉलिसी और अधिकतम वजन सीमा सब कुछ बदल दिया है। अगर आप ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो यह नियम जानना बेहद जरूरी है, वरना स्टेशन पर भारी चार्ज और रिफंड में बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।