धामी सरकार के 4 साल: UCC से लेकर 30 हजार नौकरियों...GDP 2.54 से 3.81 लाख करोड़ पहुंची, तो वही 6 करोड़ बढ़े पर्यटक, लेकिन ये 5 वादे अब भी...सरकार के 4 साल का पूरा लेखा-जोखा_एक नजर
धामी सरकार के 4 साल

देहरादून: 2022 में बहुमत से सत्ता में आई पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने आज अपने कार्यकाल के 4 साल पूरे कर लिए हैं। सरकार इसे ‘चार साल बेमिसाल’ के रूप में मना रही है, लेकिन सवाल यह है कि 2022 के चुनावी वादे कहां पूरे हुए और कहां अधूरे रह गए? आइए, 2022 के उस चुनावी घोषणा पत्र (दृष्टि पत्र) को समझते हैं, जिसे भाजपा ने “किया है करती है, करेगी सिर्फ भाजपा ही” की टैगलाइन के साथ पेश किया था।

वो मोर्चे जहाँ सरकार ने पूरा किया लक्ष्य :

गौरतलब है कि सरकार ने निम्नलिखित मुद्दों पर जबरदस्त काम किया है।

1. सख्त कानूनों से बनी नई पहचान

धामी सरकार की सबसे बड़ी पहचान उसके सख्त फैसले बने:

•UCC (समान नागरिक संहिता) लागू करने वाला देश का पहला राज्य
•सख्त नकल विरोधी कानून (उम्रकैद तक सजा)
•धर्मांतरण और दंगारोधी कानून

इसके साथ ही 12 हजार एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया

2. रोजगार में सुधार, लेकिन लक्ष्य दूर

•4 साल में 30,000+ सरकारी नौकरियां

•अग्निवीर और आंदोलनकारियों को 10% आरक्षण

लेकिन 10 लाख रोजगार का वादा अभी दूर

3. महिलाओं पर फोकस: ‘लखपति दीदी’ मॉडल

•सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण
•2.5 लाख से ज्यादा महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनीं।
•ब्याज मुक्त लोन और स्वरोजगार योजनाएं
•नकद सहायता के बजाय रोजगार पर जोर

4. पर्यटन और निवेश में बड़ा उछाल

•6 करोड़ से ज्यादा पर्यटक (2025-26)

•1 लाख करोड़ निवेश जमीन पर
केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे प्रोजेक्ट

उत्तराखंड को टूरिज्म हब बनाने की दिशा में तेज कदम उठाया गया है।

5. अर्थव्यवस्था में तेजी

राज्य की जीडीपी 2.54 लाख करोड़ से बढ़कर 3.81 लाख करोड़ हुई। यानी राज्य की आर्थिक रफ्तार बढ़ी है।

जहां वादे अभी अधूरे हैं

1. ₹3000 बेरोजगारी भत्ता

योजना अभी तक जमीन पर पूरी तरह लागू नहीं

2. किसानों को ₹2000 अतिरिक्त मदद

वादा हुआ, लेकिन नियमित लाभ नहीं मिल पाया

3. 3 मुफ्त गैस सिलेंडर

योजना शुरू, लेकिन
DBT दिक्कत। कई लोगों तक फायदा नहीं

4. हिमप्रहरी योजना

पलायन रोकने की योजना अभी अटकी हुई

5. स्वास्थ्य सुविधाएं

हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का वादा लेकिन पहाड़ों में अब भी इलाज बड़ी चुनौती

सरकार की बड़ी उपलब्धियां एक नजर

•GDP में उछाल: 2022 में 2.54 लाख करोड़ से बढ़कर 3.81 लाख करोड़ (4 साल में 50% से अधिक की बढ़ोतरी)

•सरकारी नौकरियां: 30 हजार+ युवाओं को पारदर्शी भर्ती

•पर्यटन: 6.03 करोड़ पर्यटक (चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड भीड़)

•अतिक्रमण हटाओ: 12 हजार एकड़ सरकारी जमीन मुक्त कराई

•डिजिटल गवर्नेंस: ‘अपुणि सरकार’ पोर्टल से 950+ सेवाएं घर बैठे उपलब्ध

•पेंशन बढ़ोतरी: वृद्धावस्था पेंशन 1500 रुपए, कलाकार-लेखक पेंशन 3000 से 6000

सियासत भी गरम

गौरतलब है कि सरकार के 4 साल होने पर पक्ष और विपक्ष के अपने अपने राय है।

बीजेपी का दावा:

“30 हजार नौकरियां, निवेश और मजबूत वित्तीय स्थिति - सरकार सही दिशा में”

कांग्रेस का हमला:

“वादे अधूरे, सरकार सिर्फ नए तरीके से जनता को भ्रमित कर रही”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान

आपको बता दें कि हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा:
“मैंने नहीं सोचा था कि उत्तराखंड इतनी तेजी से विकसित होगा। पहाड़ का पानी और जवानी अब यहीं के काम आनी चाहिए।”

धामी सरकार के 4 साल ‘बेमिसाल’ भी रहे और ‘अधूरे वादों’ की कहानी भी। एक तरफ UCC, सख्त कानून, 30 हजार नौकरियां और 6 करोड़ पर्यटक जैसी बड़ी उपलब्धियां हैं, तो दूसरी तरफ किसानों को 2000 रुपए, बेरोजगारों को 3000 रुपए भत्ता, हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जैसे वादे अब भी अधूरे हैं। अब देखना यह होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सरकार इन अधूरे वादों को पूरा कर पाती है या नहीं।

अन्य खबरे