Samsung Galaxy S26 सीरीज की भारत में धमाकेदार लॉन्चिंग!: 200 एमपी कैमरा और प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर्स ने मचाया तहलका, वहीं कीमत...जानें वे AI फीचर्स जो बनातें हैं इस फोन को और भी खास?
Samsung Galaxy S26 सीरीज की भारत में धमाकेदार लॉन्चिंग!

टेक्नोलॉजी : दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Samsung ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कैलिफोर्निया में हुए भव्य लॉन्च इवेंट में पेश हुई इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत है नया Privacy Display, जो आपकी स्क्रीन को आसपास बैठे लोगों की नजरों से पूरी तरह सुरक्षित रखेगा। भारत में इस सीरीज की शुरुआती कीमत ₹87,999 से शुरू होकर ₹1,89,999 तक जाती है। प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी।

पहली बार ऐसा फीचर; साइड से देखने पर स्क्रीन हो जाएगी काली :

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Galaxy S26 Ultra में दिया गया Privacy Display फीचर इस फोन को सबसे अलग बनाता है। जैसे ही आप इस फीचर को ऑन करेंगे, सामने से देखने पर स्क्रीन साफ दिखेगी, लेकिन साइड में बैठे व्यक्ति को स्क्रीन काली या धुंधली दिखाई देगी। OTP, पासवर्ड या निजी चैट पढ़ते समय यह फीचर खास तौर पर काम आएगा। आप इसे पावर बटन या सेटिंग्स से तुरंत ऑन-ऑफ कर सकते हैं। इसका मतलब अब मेट्रो, फ्लाइट या ऑफिस में कोई भी आपकी निजी जानकारी नहीं देख पाएगा।

AI बना देगा फोन को आपका निजी असिस्टेंट :

गौरतलब है क़ि Samsung ने Galaxy S26 सीरीज में Galaxy AI को और ज्यादा एडवांस बनाया है। इस AI के खास फीचर्स निम्नलिखित हैं :

•रियल-टाइम ट्रांसलेशन: WhatsApp, Instagram या Google Meet कॉल पर विदेशी भाषा तुरंत हिंदी में।

•Circle to Search 2.0: स्क्रीन पर किसी सवाल या फॉर्मूला को सर्कल करते ही पूरा समाधान मिलेगा।

•मीटिंग रिकॉर्ड और समरी: फोन खुद मीटिंग रिकॉर्ड कर लिखित सारांश बना देगा।

•फोटो-वीडियो एडिटिंग: AI से फोटो से ऑब्जेक्ट हटाना, बैकग्राउंड बदलना और वीडियो एडिट करना आसान।

•जनरेटिव वॉलपेपर: सिर्फ टेक्स्ट लिखकर नया वॉलपेपर तैयार कर सकते हैं।

200MP कैमरा और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग :

गौरतलब है क़ि गैलेक्सी S26 Ultra में दिया गया 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा प्रोफेशनल-लेवल फोटोग्राफी का अनुभव देता है।

कैमरा फीचर्स:

200MP मेन कैमरा

50MP टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड लेंस

8K वीडियो रिकॉर्डिंग

सुपर-स्टेडी वीडियो सपोर्ट

लो-लाइट में बेहतर “Nightography”

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

दमदार प्रोसेसर और 7 साल तक अपडेट :

Galaxy S26 Ultra में नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि बेस मॉडल्स में Exynos 2600 चिपसेट मिलता है।

मुख्य टेक्निकल फीचर्स:

Android 16 आधारित One UI 8.5

16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज

5000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग

Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और 5G सपोर्ट

7 साल तक सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट

प्राइवेसी और सिक्योरिटी में बड़ा अपग्रेड :

आपको बता दें कि Samsung ने इस बार सुरक्षा पर खास फोकस किया है।

नए सिक्योरिटी फीचर्स:

Knox Vault: पासवर्ड और बायोमेट्रिक डेटा अलग हार्डवेयर में सुरक्षित

Privacy Alerts: कोई ऐप चोरी-छिपे डेटा एक्सेस करेगा तो तुरंत अलर्ट

Private Album: निजी फोटो-वीडियो अलग सुरक्षित फोल्डर में

स्क्रीन और बैटरी भी हुई बड़ी :

•Galaxy S26 – 6.3-इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी

•Galaxy S26+ – 6.7-इंच डिस्प्ले, 4900mAh बैटरी

•Galaxy S26 Ultra – 6.9-इंच AMOLED डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी

Ultra मॉडल अब तक का सबसे स्लिम Ultra फोन बताया जा रहा है।

भारत में कीमत और उपलब्धता

Galaxy S26: ₹87,999 से शुरू
Galaxy S26+: ₹1,19,999 से
Galaxy S26 Ultra: ₹1,39,999 से ₹1,89,999

फोन Amazon और Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

Buds 4 सीरीज भी लॉन्च :

विदित है कि सैमसंग ने Galaxy S26 के साथ नई Galaxy Buds 4 सीरीज भी पेश की है, जिसमें बेहतर साउंड, AI-आधारित नॉइज़ कैंसिलेशन और लंबी बैटरी लाइफ दी गई है।

गैलेक्सी S26 सीरीज का फोकस सिर्फ कैमरा और स्पीड पर नहीं, बल्कि यूजर की प्राइवेसी, AI और लंबी अपडेट सपोर्ट पर है। Privacy Display जैसे फीचर पहली बार इतने बड़े स्तर पर पेश किए गए हैं, जिससे यह फोन खासकर प्रोफेशनल और प्रीमियम यूजर्स के लिए बेहद आकर्षक बन गया है।

अन्य खबरे