Apple ने पेश किया अपना पहला फोल्डेबल iPhone-डुओ!: iPhone 18 Pro और Pro Max सीरीज भी लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानकर हैरान रह जाएंगे आप?
Apple ने पेश किया अपना पहला फोल्डेबल iPhone-डुओ!

टेक्नोलॉजी : Apple ने आखिरकार फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में धमाकेदार एंट्री कर दी है। कंपनी के मेगा लॉन्च इवेंट में उसका पहला फोल्डेबल iPhone iPhone Duo पेश किया गया। इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹3 लाख है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग ₹4.5 लाख तक पहुंचती है। यानी Apple का यह नया फोन अब तक के सबसे महंगे iPhone में शामिल हो गया है।

किताब की तरह खुलेगा iPhone Duo

आपको बता दें कि iPhone Duo को किताब की तरह फोल्ड किया जा सकता है। खोलने पर इसमें बड़ा 7.6 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है, जबकि बाहर की तरफ 5.4 इंच का आउटर डिस्प्ले दिया गया है। दोनों स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की बात कही गई है। Apple ने फोन को बेहद पतला रखने पर भी खास ध्यान दिया है। कंपनी के मुताबिक, फोल्ड होने के बाद यह सामान्य स्मार्टफोन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है और खोलने पर बड़ी स्क्रीन का अनुभव देता है।

₹4.5 लाख तक पहुंची कीमत

गौरतलब है कि भारत में iPhone Duo की कीमत वेरिएंट के हिसाब से काफी ज्यादा है।

256GB: ₹2,99,900

512GB: ₹3,24,900

1TB: ₹3,74,900

2TB: ₹4,49,900

यानी सबसे ज्यादा स्टोरेज वाला मॉडल खरीदने के लिए ग्राहक को करीब साढ़े चार लाख रुपये खर्च करने होंगे।

2nm चिप से लैस होने का दावा

फोन में Apple की नई A20 Pro Bionic चिप दी गई है, जिसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किए जाने की बात कही गई है। इससे फोन में बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है। Apple ने फोल्डेबल फोन के लिए अपने सॉफ्टवेयर को भी नए तरीके से तैयार किया है। iOS 27 में बड़े डिस्प्ले का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए कई बदलाव किए गए हैं।

कैमरे में भी बड़ा बदलाव

iPhone Duo के कैमरा सेटअप में भी Apple ने नई तकनीक का इस्तेमाल किया है। फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप है, जबकि फ्रंट में FaceTime के लिए Under-Display कैमरा दिया गया है। इसका मतलब है कि कैमरा स्क्रीन के नीचे छिपा रहेगा और सामान्य स्थिति में अलग से दिखाई नहीं देगा। कंपनी ने कैमरा सिस्टम में यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल देने की कोशिश की है। अपर्चर, शटर स्पीड, कलर और टेक्सचर जैसी सेटिंग्स को लेकर भी नए विकल्प दिए जाने की बात सामने आई है।

भारत में कब शुरू होगी बिक्री?

जानकारी के मुताबिक भारत में iPhone Duo के लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे। फोन की बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है।

Apple Watch और AirPods भी हुए लॉन्च

विदित है कि इवेंट में सिर्फ फोल्डेबल iPhone ही आकर्षण का केंद्र नहीं रहा। Apple ने नई Apple Watch Series 12 और AirPods 5 भी पेश किए हैं। इसके अलावा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी लॉन्च किए गए।

Apple की फोल्डेबल एंट्री को कंपनी के लिए बड़ा रणनीतिक कदम माना जा रहा है। Samsung और दूसरी कंपनियों के बाद अब Apple भी इस तेजी से बढ़ते सेगमेंट में उतर चुका है। हालांकि करीब ₹4.5 लाख की कीमत यह सवाल जरूर खड़ा करती है कि क्या ग्राहक इतने महंगे फोल्डेबल iPhone को हाथों-हाथ स्वीकार करेंगे।

अन्य खबरे