नई दिल्ली : अगर आप बार-बार घर बदलने की वजह से आधार कार्ड में पता अपडेट कराने के झंझट से परेशान रहते थे, तो अब आपके लिए बड़ी राहत की खबर है। UIDAI ने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने का नियम पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है। अब लोगों को बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट या दूसरे एड्रेस प्रूफ के लिए इधर-उधर भागना नहीं पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत अब बिना किसी पारंपरिक एड्रेस प्रूफ के भी आधार में पता बदला जा सकेगा।
UIDAI ने शुरू की नई HOF सुविधा
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि UIDAI ने “Head of Family” यानी HOF सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के जरिए परिवार का कोई सदस्य अपने घर के मुखिया के आधार कार्ड में दर्ज पते का इस्तेमाल करके अपना एड्रेस अपडेट करा सकता है। यानी अब अगर आपके पास खुद का एड्रेस प्रूफ नहीं है, तब भी आपका काम रुकने वाला नहीं है।
किन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा?
गौरतलब है कि यह नई सुविधा खासतौर पर इन लोगों के लिए राहत बन सकती है:
अब उन्हें हर बार नए दस्तावेज जुटाने की परेशानी नहीं होगी।
किसके आधार से अपडेट होगा पता?
HOF सुविधा के तहत आप इन रिश्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं:
यानी परिवार के किसी सदस्य के आधार में दर्ज एड्रेस को दूसरे सदस्य के आधार में अपडेट किया जा सकेगा।
ऐसे करें घर बैठे आधार एड्रेस अपडेट
गौरतलब है कि आधार एड्रेस अपडेट अब इन आसान स्टेप्स से कर सकते हैं:
इसके बाद परिवार के मुखिया को रिक्वेस्ट अप्रूव करनी होगी। मंजूरी मिलते ही नया पता आधार में अपडेट हो जाएगा।
अब क्यों माना जा रहा है बड़ा बदलाव?
आपको बता दें कि अब तक आधार में एड्रेस बदलवाना कई लोगों के लिए बड़ी परेशानी था। कई बार लोगों के पास अपने नाम का बिजली बिल नहीं होता था, किराए का एग्रीमेंट नहीं होता था और नया पता साबित करने के दस्तावेज नहीं होते थे। ऐसे में बैंकिंग, सरकारी योजनाएं और मोबाइल सिम जैसी सेवाओं में दिक्कत आती थी। लेकिन UIDAI के इस नए नियम के बाद लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इन बातों का रखें ध्यान
विदित है कि इसके लिये:
डिजिटल इंडिया की ओर बड़ा कदम
सरकार की कोशिश है कि आधार से जुड़ी सेवाएं ज्यादा आसान और डिजिटल बनें। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम देश में डिजिटल पहचान प्रणाली को और मजबूत करेगा और आम लोगों को सरकारी सेवाओं तक तेज और आसान पहुंच दिलाने में मदद करेगा।