मुंबई/बॉलीवुड : हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। धुरंधर ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर वो कर दिखाया है, जो अब तक कोई हिंदी फिल्म नहीं कर सकी। रिलीज के 33वें दिन फिल्म ने भारत में ₹831.40 करोड़ की कमाई कर ली है और इसी के साथ यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
पुष्पा-2 को पछाड़ा :
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक यह रिकॉर्ड पुष्पा 2: द रूल के नाम था, जिसने हिंदी में करीब ₹821 करोड़ का कलेक्शन किया था। ‘धुरंधर’ ने इस आंकड़े को पार कर बॉक्स ऑफिस का ताज अपने नाम कर लिया है।
भारत में ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस सफर :
पहला हफ्ता: ₹218.00 करोड़
दूसरा हफ्ता: ₹261.50 करोड़
तीसरा हफ्ता: ₹189.30 करोड़
चौथा हफ्ता: ₹115.70 करोड़
पांचवां हफ्ता: ₹35.80 करोड़
32वां दिन: ₹5.40 करोड़
33वां दिन: ₹5.70 करोड़
इस तरह कुल नेट कलेक्शन (भारत) में ₹831.40 करोड़ रहा वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1253.83 करोड़ से ज्यादा हो गया है।
विदेशों में भी लहराया परचम :
गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही। नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने $17.50 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया और यहां भी इसने पठान को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड बना दिया।
ट्रेड एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?
विदित है कि ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन के मुताबिक, “जब कोई फिल्म लोगों के दिलों में उतर जाती है, तो रिकॉर्ड खुद-ब-खुद टूटते हैं। ‘धुरंधर’ को दर्शकों ने बार-बार देखा है। इसका सीधा असर दूसरी फिल्मों के बिजनेस पर पड़ा है। थिएटर मालिक भी इसे हटाने के मूड में नहीं हैं।”
इंडस्ट्री से बधाइयों की बाढ़ :
आपको बता दें कि फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता पर यश राज फिल्म्स ने भी टीम को बधाई दी। YRF ने अपने संदेश में कहा कि “धुरंधर सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास का मील का पत्थर है। निर्देशक आदित्य धर ने एक नया बेंचमार्क सेट किया है।”
स्टारकास्ट और कहानी बनी जीत की वजह :
आपको बता दें कि यह एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए। फिल्म की कहानी कंधार विमान अपहरण, संसद हमला और 26/11 जैसी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित खुफिया अभियानों से जुड़ी है, जिसने दर्शकों को सीट से बांधे रखा।
हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में :
●₹831.40 करोड़ - धुरंधर
●₹821 करोड़ - पुष्पा 2
●₹584 करोड़ - छावा
●₹435 करोड़ - KGF चैप्टर-2
●₹295 करोड़ - कल्कि 2898AD
●₹200 करोड़ - RRR
●₹643.87 करोड़ - जवान
●₹ 500 करोड़ - बाहुबली-2
●₹378.15 करोड़ - पठान
●₹215 करोड़ - कांतारा चैप्टर-1
टॉप 10 फिल्मों का इंडियन नेट कलेक्शन :
फ़िल्म {भाषा} इंडियन नेट कलेक्शन (करोड़ ₹)
पुष्पा-2 (तेलुगु) ₹12341
बाहुबली-2 (तेलगु) ₹1030.42
केजीएफ चैप्टर-2 (कन्नड़) ₹859.7
धुरंधर (हिंदी) ₹831.40
RRR- (तेलुगु) ₹782.2
कल्कि 2898 AD (तेलगु) ₹646.31
जवान (हिंदी) ₹640.25
कांतारा चैप्टर-1 (कन्नड़) ₹622.48
छावा (हिंदी) ₹601.54
स्त्री-2 (हिंदी) ₹597.99
धुरंधर-2 पर टिकी सबकी निगाहें :
गौरतलब है कि अब सबकी नजरें ‘धुरंधर’ के सीक्वल पर हैं, जिसकी रिलीज डेट 19 मार्च 2026 तय बताई जा रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह फ़िल्म भी नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी। मौजूदा ट्रेंड को देखें तो यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘धुरंधर’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस जीता है, बल्कि हिंदी सिनेमा की सोच और स्केल दोनों को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।
‘धुरंधर’ की यह कामयाबी सिर्फ कमाई का आंकड़ा नहीं, बल्कि यह बताती है कि अगर कंटेंट, स्केल और प्रस्तुति दमदार हो तो हिंदी सिनेमा भी हर रिकॉर्ड तोड़ सकता है।