नोएडा/ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस विभाग के कर्मियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने जिले के पुलिसकर्मियों के कार्य व रहन-सहन की स्थितियों में सुधार के लिए 80 करोड़ रुपये की विशेष परियोजना को मंजूरी दी है। इस राशि से जिले भर में आधुनिक थाना भवन, विशाल हॉस्टल, उन्नत विवेचना कक्ष और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इनमें से अधिकांश परियोजनाओं का 81% कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और शेष कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। देखें प्रमुख परियोजनाओं का विवरण
1. रिजर्व पुलिस लाइंस हॉस्टल :
आपको बता दें कि 200 पुलिसकर्मियों के रहने की व्यवस्था कर दी गयी है। 81% निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त रहेगा। इसके निर्माण से बाहरी जिलों से आने वाले जवानों को काफी राहत होगी।
2. फेस-1 थाना का नवीनीकरण :
गौरतलब है कि फेज 1 थाना के नवीनीकरण में तीन मंजिला आधुनिक भवन, हवालात, बैरक, आईटी सेल सुविधा, महिला सशक्तिकरण कक्ष और साइबर अपराध नियंत्रण इकाई स्थापित की जा रही है।
3. सेक्टर-113 थाना :
गौरतलब है कि चार मंजिला नया भवन निर्माणाधीन है यह सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। यह अपराध नियंत्रण में सहायक रहेगा।
4. सेक्टर-142 थाना :
विदित है कि सेक्टर 142 थाने के लिए 4,000 वर्ग मीटर जमीन आवंटित की जा चुकी है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, इससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
5. कासना थाना (ग्रेटर नोएडा):
आपको बता दें कासना थाना के लिए 3,957 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित कर ली गयी है। भूमि हैंडओवर के लिए समिति गठित की जा चुकी है। जल्द निर्माण प्रारंभ होने की उम्मीद है।
नई सुविधाओं से होने वाले लाभ:
गौरतलब है कि इस निर्माण से कार्य करने की बेहतर स्थितियाँ पैदा होगी। आधुनिक थाना भवनों में काम करने से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और कार्यक्षमता में सुधार होगा। साथ ही महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष महिला सशक्तिकरण कक्षों के निर्माण से महिला पुलिसकर्मियों और पीड़िताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। एवं आईटी सेल और साइबर अपराध इकाइयों की स्थापना से डिजिटल अपराधों पर नियंत्रण में मदद मिलेगी। आधुनिक हॉस्टल और बैरक बनने से बाहरी जिलों से आने वाले जवानों को उचित आवास मिल सकेगा।
परियोजना की वर्तमान स्थिति:
आपको बता दें कि जिला पुलिस प्रमुख के अनुसार, अधिकांश परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। फेस-1 थाने का नवीनीकरण पूरा हो चुका है, जबकि रिजर्व पुलिस लाइंस हॉस्टल का 81% कार्य पूरा हो गया है। सेक्टर-113 और 142 के थाना भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। कासना थाने के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।
आगे की योजना:
विदित है कि प्रशासन का लक्ष्य है कि अगले छह महीनों में सभी प्रमुख परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाए। इसके बाद जिले के अन्य थानों को भी इसी प्रकार आधुनिक बनाने की योजना है। पुलिस आवासों के लिए भी नई योजनाएं तैयार की जा रही हैं।
यह व्यापक निर्माण योजना न केवल पुलिसकर्मियों के जीवन स्तर में सुधार लाएगी, बल्कि जिले की कानून-व्यवस्था को भी मजबूत करेगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस थाने अपराध नियंत्रण में अधिक प्रभावी साबित होंगे। साथ ही, पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलने से उनकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। यह परियोजना गौतमबुद्ध नगर पुलिस के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।