प्रयागराज : उत्तर प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा का इंतजार आखिर खत्म हो गया। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने PCS 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है और इस बार नतीजों ने एक साफ संदेश दिया है कि “अब बेटियां सिर्फ भाग नहीं ले रहीं, बल्कि टॉप कर रही हैं!”
टॉपर बनीं नेहा पांचाल, टॉप-10 में बेटियों का जलवा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार की मेरिट लिस्ट में सबसे बड़ा नाम दिल्ली की नेहा पांचाल (ऑल इंडिया रैंक 1) का रहा।
टॉप-10 की झलक:
टॉप-10 में 6 लड़कियां यानी आधी से ज्यादा सीटों पर बेटियों का कब्जा है।
932 अभ्यर्थी सफल, 15 पद रह गए खाली
गौरतलब है कि PCS 2024 में कुल पद 947 पद थे। चयनित उम्मीदवार की संख्या 932 रही। और खाली पद 15 रहे। यानी कुछ पदों पर योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पाए जो इस बार की प्रतियोगिता की कठिनाई भी दिखाता है।
महिलाओं की मजबूत भागीदारी
विदित है कि कुल चयनित 932 उम्मीदवारों में महिलाओं की संख्या 319 (लगभग 34%) रही और पुरुष की संख्या 613 रही। खास बात है कि टॉप 20 में भी महिलाओं की संख्या ज्यादा रही, जिसने ट्रेंड बदलने का संकेत दिया है।
PCS क्यों है इतनी बड़ी परीक्षा?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि PCS (Provincial Civil Services) सिर्फ एक एग्जाम नहीं, बल्कि राज्य प्रशासन की रीढ़ तैयार करने वाली परीक्षा है।
इससे बनते हैं:
SDM (डिप्टी कलेक्टर)
DSP (पुलिस अधिकारी)
BDO
ट्रेजरी ऑफिसर
कमर्शियल टैक्स अधिकारी
जैसे अधिकारी बनते हैं यानी सत्ता, प्रशासन और फैसलों के केंद्र में यही चयनित अधिकारी होते हैं।
परीक्षा का लंबा सफर; प्रिलिम्स से इंटरव्यू तक
प्रिलिम्स: 22 दिसंबर 2024
मेन्स: जून–जुलाई 2025
इंटरव्यू: फरवरी–मार्च 2026
फाइनल रिजल्ट: 29 मार्च 2026
हजारों उम्मीदवारों में से सिर्फ 932 का अंतिम चयन, यानी इस परीक्षा में सफलता का प्रतिशत बेहद कम रहता है।
कहानी सिर्फ रिजल्ट की नहीं, संघर्ष की भी है
आपको बता दें कि इस रिजल्ट में कई प्रेरणादायक कहानियां भी सामने आईं—
किसी ने बिना कोचिंग सिर्फ सेल्फ स्टडी से टॉप रैंक हासिल की,
तो किसी ने 4th attempt में सफलता पाई,
तो कोई मां बनने के बाद भी परीक्षा पास कर गया।
ये सिर्फ रिजल्ट नहीं, बल्कि मेहनत, धैर्य और संघर्ष की जीत है।
PCS 2024 का रिजल्ट कई बड़े संकेत दे गया— बेटियों की बढ़ती ताकत, प्रतियोगिता का बढ़ता स्तर व मेहनत और रणनीति का नया मॉडल ही सफलता देता है। साफ है अब सपना IAS/PCS बनने का सिर्फ सपना नहीं सही तैयारी और रणनीति से हकीकत बन रहा है।