सपा प्रमुख अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान!: 2027 में बनी सरकार तो हर महिला को मिलेंगे सालाना ₹40 हज़ार, बोले- 'भाजपा केवल धोखा...जानें उनके भाषण की प्रमुख बातें?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान!

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को एक बड़ा चुनावी वादा करते हुए घोषणा की कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर राज्य की पात्र महिलाओं को हर साल 40,000 रुपये की सीधी आर्थिक मदद दी जाएगी। यह घोषणा उन्होंने प्रदेश सपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए की।

"40 हजार सालाना" योजना का ऐलान :

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। मंत्रिमंडल विस्तार के नाम पर लोगों को धोखा दे रही है। लेकिन हम वादा करते हैं कि सपा की सरकार बनते ही हम महिलाओं को सशक्त करेंगे। हर पात्र महिला को सालाना 40,000 रुपये सीधे उनके खाते में मिलेंगे।"

भाजपा सरकार पर जमकर हमला :

गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि : "हर विभाग में लूट मची है, यूरिया खाद से लेकर धान खरीद तक में कालाबाजारी और भ्रष्टाचार है। किसानों को फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा, दुग्ध उत्पादकों का शोषण हो रहा है। भाजपा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा को बर्बाद कर दिया है।"

"भाजपा को हटाने के लिए सावधानी से करनी होगी राजनीति"

गौरतलब है कि अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार को हटाने के लिए सावधान रहकर काम करना होगा। उन्होंने कहा, "भाजपा जनता को गुमराह करने के लिए नए-नए तरीके अपनाएगी। बजट को लेकर भी भ्रम फैलाया जाएगा। हमें जनता को सच्चाई बतानी है।"

सावित्री बाई फुले जयंती का आयोजन :

आपको बता दें कि इससे पहले, प्रदेश सपा मुख्यालय पर देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती सादगी से मनाई गई। अखिलेश ने कहा कि "सावित्री बाई फुले ने महिला शिक्षा और सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया।" इस अवसर पर समाजवादी पीडीए पंचांग-2026 का विमोचन भी किया गया। सपा की बाबासाहेब आंबेडकर वाहिनी ने भी पूरे प्रदेश में जयंती कार्यक्रम आयोजित किए। वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राम बाबू सुदर्शन ने कहा कि "जब समाज अंधविश्वास और जातिवाद में जकड़ा था, तब सावित्रीबाई ने शिक्षा को हथियार बनाया।"

कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रमुख नेता

इस कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से जनता तक सरकार की विफलताएं पहुंचाने का आह्वान किया।

अखिलेश यादव का "40 हज़ार सालाना महिला सशक्तिकरण" का वादा उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मुद्दा ला सकता है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह घोषणा महिला मतदाताओं को लुभाने की रणनीति का हिस्सा लग रही है। साथ ही, भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और विफलताओं के आरोपों के साथ सपा ने चुनावी मैदान में अपना पहला बड़ा हमला दर्ज किया है।

अन्य खबरे