नई दिल्ली/फाइनेंस : क्रेडिट कार्ड यूज करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब अगर आप गलती से बिल की ड्यू डेट भूल भी जाएं, तो तुरंत जेब पर भारी जुर्माना नहीं पड़ेगा। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने नए नियमों के जरिए यूजर्स को बड़ी राहत दी है, जिससे लेट फीस और क्रेडिट स्कोर पर पड़ने वाला असर काफी हद तक कम हो जाएगा।
सबसे बड़ा बदलाव: अब 3 दिन का ‘ग्रेस पीरियड’
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि अब नया नियम कहता है कि:
उदाहरण: अगर आपकी ड्यू डेट 5 तारीख है, तो आप 8 तारीख तक बिना जुर्माना भुगतान कर सकते हैं।
अब पूरे बिल पर नहीं, सिर्फ बकाया रकम पर लगेगा चार्ज
आपको बता दें कि पहले बैंक अक्सर पूरे बिल अमाउंट पर लेट फीस लगा देते थे। अब जुर्माना सिर्फ अनपेड (Outstanding) राशि पर ही लगेगा। इससे ब्याज और पेनल्टी का बोझ काफी कम होगा।
क्रेडिट स्कोर पर भी राहत
पहले 1 दिन की देरी भी CIBIL स्कोर खराब कर देती थी। अब 3 दिन के भीतर पेमेंट करने पर क्रेडिट स्कोर सुरक्षित रहेगा। हालांकि ध्यान रखें कि 3 दिन बाद पेमेंट नहीं करने पर ही “Past Due” रिपोर्ट होगा।
कब से लागू होंगे ये नए नियम?
गौरतलब है कि ये बदलाव RBI की नई गाइडलाइन के तहत 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे। तब तक पुराने नियम ही लागू रहेंगे, इसलिए अभी सावधानी जरूरी है।
राहत मिली है, लेकिन लापरवाही नहीं
RBI ने साफ किया है कि यह सुविधा “आदत” बनाने के लिए नहीं है। सिर्फ उन लोगों के लिए है जो गलती से 1-2 दिन लेट हो जाते हैं। ब्याज, बिलिंग साइकिल और अन्य नियम पहले जैसे ही रहेंगे।
क्यों है यह फैसला इतना बड़ा?
गौरतलब है कि देश में क्रेडिट कार्ड यूज तेजी से बढ़ रहा है। छोटे शहरों तक डिजिटल भुगतान पहुंच चुका है। लाखों लोग हर महीने लेट फीस से परेशान होते थे। अब सिस्टम ज्यादा फेयर और पारदर्शी बनेगा।
RBI का यह फैसला करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। अब छोटी सी गलती पर भारी जुर्माना नहीं लगेगा और क्रेडिट स्कोर भी सुरक्षित रहेगा। लेकिन समझदारी इसी में है कि आप समय पर बिल चुकाएं ताकि क्रेडिट कार्ड सुविधा बने, बोझ नहीं।