नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान!: 2026 के अंत तक हटेंगे सभी टोल प्लाजा, देशभर में शुरू होगा बैरियर फ्री टोल सिस्टम, अब बिना रुके चलती गाड़ी से ही कटेगा टोल, जानें कैसे काम करेगा यह नया सिस्टम?
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान!

नई दिल्ली : देश के हाईवे अब पूरी तरह बदलने वाले हैं। लंबी कतारें, टोल प्लाजा पर रुकना और घंटों का जाम अब धीरे-धीरे खत्म होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI ने देश में हाईटेक “बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम” लागू करना शुरू कर दिया है। गुजरात के बाद राजस्थान और तेलंगाना में भी यह नई व्यवस्था शुरू हो चुकी है। अब गाड़ियों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। गाड़ी चलते-चलते ही टोल अपने आप कट जाएगा। लेकिन इस सिस्टम में एक नियम बेहद सख्त है कि अगर किसी वजह से टोल नहीं कटा और आपने 72 घंटे के अंदर भुगतान नहीं किया, तो दोगुना टोल देना पड़ेगा।

कैसे काम करता है नया बैरियर-फ्री टोल सिस्टम?

आपको बता दें कि नई व्यवस्था में पारंपरिक टोल प्लाजा की जगह हाईवे पर बड़े इलेक्ट्रॉनिक गेट और कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनमें इस्तेमाल हो रही है:

  • LiDAR तकनीक
  • हाई-रेजोल्यूशन कैमरे
  • ऑटोमैटिक नंबर प्लेट पहचान प्रणाली (ANPR)

जैसे ही गाड़ी इनके नीचे से गुजरती है तो नंबर प्लेट स्कैन होती है, वाहन की कैटेगरी पहचानी जाती है और FASTag से अपने आप पैसा कट जाता है। पूरी प्रक्रिया कुछ सेकंड में पूरी हो जाती है।

72 घंटे वाला नियम क्यों है खतरनाक?

गौरतलब है कि अगर FASTag में बैलेंस कम हो, टैग ब्लैकलिस्ट हो और तकनीकी दिक्कत हो या नंबर प्लेट सही न पढ़ी जाए तो टोल कट नहीं पाएगा तो ऐसी स्थिति में सिस्टम आपकी गाड़ी का रिकॉर्ड सेव कर लेगा और मोबाइल पर डिजिटल नोटिस भेजा जाएगा।

फिर शुरू होगा 72 घंटे का काउंटडाउन

आपको बता दें कि नोटिस मिलने के बाद आपको 72 घंटे के भीतर टोल जमा करना होगा, समय पर भुगतान करने पर सामान्य टोल ही देना पड़ेगा लेकिन अगर 72 घंटे निकल गए तो दोगुना टोल टैक्स देना होगा। यानी छोटी लापरवाही जेब पर भारी पड़ सकती है।

कैसे चेक करें बकाया टोल?

विदित है कि NHAI और NIC के पोर्टल पर जाकर गाड़ी नंबर डालकर बकाया टोल चेक किया जा सकता है। अगर गलत चालान या नोटिस लगा है, तो उसी 72 घंटे के अंदर शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है।

देशभर से हट सकते हैं टोल प्लाजा

गौड़तलब है कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संकेत दिए हैं कि 2026 के अंत तक देशभर में पारंपरिक टोल प्लाजा हटाए जा सकते हैं। सरकार “मल्टी लेन फ्री फ्लो” सिस्टम लागू कर रही है, जिसमें वाहन बिना रुके सफर करेंगे और जितनी दूरी तय होगी, उतना ही टोल कटेगा।

क्या सस्ता हो जाएगा सफर?

सरकार का दावा है कि मौजूदा 125-150 रुपये तक का टोल घटकर लगभग 15 रुपये तक आ सकता है इसके अलावा 3000 रुपये का विशेष पास करीब 200 टोल क्रॉसिंग तक इस्तेमाल किया जा सकेगा हालांकि इसकी अंतिम रूपरेखा अभी तैयार हो रही है।

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

नई व्यवस्था से टोल पर जाम कम होगा, समय बचेगा, ईंधन की खपत घटेगी, प्रदूषण कम होगा और सफर तेज और आसान बनेगा लेकिन साथ ही FASTag बैलेंस और नोटिफिकेशन पर नजर रखना बेहद जरूरी होगा।

भारत के हाईवे अब बन रहे हैं ‘स्मार्ट' बन रहें हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह भारत के सड़क नेटवर्क में सबसे बड़ा डिजिटल बदलाव साबित हो सकता है। आने वाले समय में बिना रुके सफर किया जा सकेगा, ऑटोमैटिक पेमेंट, AI आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट और पूरी तरह स्मार्ट हाईवे सिस्टम स्थापित होगा। यह सिस्टम भारत की सड़क यात्रा का नया चेहरा बनने जा रहे हैं।

अन्य खबरे