नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी!: ₹2970 करोड़ में L&T करेगी 2 नई मेट्रो लाइनों का निर्माण, 5 लाख यात्रियों का सफर होगा आसान, जानें पूरा रूट और कौन से नए स्टेशनों का होगा निर्माण?
नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी!

नोएडा: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने शहर में दो नई मेट्रो लाइनों के निर्माण के लिए देश की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (L&T) का चयन कर लिया है। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल करीब 2970 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मेट्रो परियोजना पूरी होने के बाद लगभग 5 लाख यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलने की उम्मीद है।

दो नई मेट्रो लाइनें बनेंगी

आपको बता दें कि पहली मेट्रो लाइन बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बनेगी। इसकी लंबाई करीब 11.56 किलोमीटर होगी और इस पर 8 नए एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे।

इस रूट के स्टेशन होंगे:

  • बोटेनिकल गार्डन

  • सेक्टर-44

  • नोएडा मुख्य प्रशासनिक भवन- सेक्टर-94

  • सेक्टर-97

  • सेक्टर-105

  • सेक्टर-108

  • सेक्टर-93

  • पंचशील बालक इंटर कॉलेज (टर्मिनल स्टेशन)

दूसरी मेट्रो लाइन ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी रेलवे स्टेशन तक बनेगी। इसकी लंबाई करीब 2.6 किलोमीटर होगी।

इस रूट पर दो नए स्टेशन होंगे:

  • जुनपत

  • बोड़ाकी

दिल्ली से ग्रेटर नोएडा की यात्रा होगी आसान

नई लाइन शुरू होने के बाद ब्लू लाइन और मैजेंटा लाइन से आने वाले यात्री बोटेनिकल गार्डन से सीधे सेक्टर-142 होते हुए ग्रेटर नोएडा तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे यात्रा का समय घटेगा और बार-बार मेट्रो बदलने की जरूरत भी कम होगी।

इन इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा

गौरतलब है कि बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 के बीच बनने वाले मेट्रो रूट पर बोटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44, नोएडा मुख्य प्रशासनिक भवन, सेक्टर-94, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93 और पंचशील बालक इंटर कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों को बेहतर मेट्रो सुविधा मिलेगी। इससे इन इलाकों में रहने वाले लोगों की आवाजाही पहले से अधिक आसान हो जाएगी।

दिल्ली से ग्रेटर नोएडा की यात्रा होगी आसान

नई मेट्रो लाइन शुरू होने के बाद दिल्ली से आने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। ब्लू लाइन और मैजेंटा लाइन से आने वाले यात्री बोटेनिकल गार्डन पर सीधे इस नई लाइन से जुड़कर आसानी से सेक्टर-142 और आगे ग्रेटर नोएडा तक सफर कर सकेंगे। इससे यात्रा का समय कम होगा और बार-बार वाहन बदलने की परेशानी भी घटेगी।

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

विदित है कि एनएमआरसी के अनुसार, इन परियोजनाओं के लिए जारी टेंडर प्रक्रिया में कुल 9 कंपनियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें एलएंडटी का चयन किया गया है। अगले करीब एक महीने के भीतर कंपनी को औपचारिक रूप से कार्य आवंटित कर दिया जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। दोनों रूट पूरी तरह एलिवेटेड (ऊंचे ट्रैक) पर बनाए जाएंगे और निर्माण कार्य की निगरानी स्वयं एनएमआरसी करेगा।

क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा

विशेषज्ञों का मानना है कि नई मेट्रो लाइनों के शुरू होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यातायात का दबाव कम होगा। साथ ही रोजगार, व्यापार, रियल एस्टेट और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। बेहतर सार्वजनिक परिवहन से लाखों लोगों का रोजाना सफर अधिक सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक बन सकेगा।

अन्य खबरे