लखनऊ/नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में नौतपा के चौथे दिन मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी और झुलसाने वाली लू के बीच अब प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 69 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 24 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। इतना ही नहीं, कई इलाकों में 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 31 मई तक प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा रह सकता है।
सुबह से बदला मौसम, बादल और तेज हवाओं ने दी राहत
आपको बता दें कि गुरुवार सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा चल रही है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। लोगों को चिलचिलाती धूप से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन उमस और गर्म हवाओं का असर अभी भी बना हुआ है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या और आसपास के जिलों में मौसम अचानक बदला हुआ नजर आया। कई जगहों पर धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हुई।
24 जिलों में ओलावृष्टि का खतरा :
मौसम विभाग ने पश्चिमी और बुंदेलखंड क्षेत्र के 24 जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई है। इनमें—
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी शामिल हैं। इन जिलों में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि किसानों की चिंता बढ़ा सकती है।
69 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट
प्रदेश के 69 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अलर्ट वाले प्रमुख जिलों में—
मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, रायबरेली, अमेठी, चित्रकूट, बांदा, झांसी, महोबा और ललितपुर समेत पूर्वी, पश्चिमी और मध्य यूपी के अधिकांश जिले शामिल हैं।
एक तरफ बारिश, दूसरी तरफ लू का डबल अटैक
आपको बता दें कि मौसम का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि जहां कुछ जिलों में बारिश और ओलों का खतरा है, वहीं 11 जिलों में भीषण हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं। बांदा में तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोग बेहाल हो गए।
बांदा फिर बना सबसे गर्म शहर
गौरतलब है कि मौसम बदलने के बावजूद बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में गर्मी का कहर जारी है। बांदा एक बार फिर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया, जहां तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रयागराज, झांसी, हमीरपुर, आगरा और उरई समेत कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार बना हुआ है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
100 की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण बिहार के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम की वजह से यूपी में तेज मौसमीय गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।
कई जिलों में—
जैसी घटनाएं हो सकती हैं।
विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान घरों में रहने की सलाह दी है।
अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
28 मई
पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश और पश्चिमी यूपी में हल्की बौछारों की संभावना।
29 मई
पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार। तापमान में गिरावट होगी लेकिन उमस बनी रहेगी।
30 मई
ज्यादातर जिलों में तेज आंधी और बारिश। कई जगह बिजली गिर सकती है।
31 मई
तेज हवाओं और बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा। मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा।
1 जून
बारिश थम सकती है और एक बार फिर तेज धूप निकलने के आसार हैं।
आखिर नौतपा में क्यों बदल रहा मौसम?
आपको बता दें कि मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पिछले कई दिनों से प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही थी। जमीन और ऊपरी हवा के तापमान में बड़ा अंतर बनने से वातावरण अस्थिर हो गया है। यही वजह है कि अचानक आंधी और बारिश जैसी स्थितियां बन रही हैं। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल Kumar Singh ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
क्या होता है नौतपा?
हर साल मई के आखिरी और जून के शुरुआती दिनों में सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिससे गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है। इसी अवधि को नौतपा कहा जाता है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब नौतपा शुरू होता है। इस दौरान 9 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ती है।
लू से बचने के लिए क्या करें?
विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही—
इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें
आपको बता दें कि अगर किसी व्यक्ति में—
जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह हीट स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं।
मानसून को लेकर भी बड़ा अपडेट
मौसम विभाग का कहना है कि इस साल यूपी में मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है। अल नीनो की स्थिति बनने के कारण बारिश कम होने की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि फिलहाल अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर दे सकती है।