हाइवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी!: केंद्र सरकार ने शुरू किया दिलचस्प अभियान, अब हाईवे पर फोटो खींच के कमा सकते ₹1000 का ईनाम, बस करना होगा यह काम...
हाइवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी!

नई दिल्ली: हाईवे पर सफर करने वालों के लिए सरकार ने बड़ा और दिलचस्प बदलाव किया है। अब अगर आपको टोल प्लाजा या हाईवे सुविधा केंद्र पर गंदा शौचालय दिखता है, तो सिर्फ शिकायत ही नहीं आप इनाम भी पा सकते हैं। केंद्र सरकार ने ऐसा सिस्टम शुरू किया है जिसमें गंदे टॉयलेट की फोटो भेजने पर ₹1000 तक FASTag क्रेडिट मिल सकता है। साथ ही टोल भुगतान के नियमों में भी बड़ा बदलाव किया गया है। कैश पेमेंट पूरी तरह बंद करने की दिशा में डिजिटल टोल सिस्टम लागू किया जा रहा है।

गंदा टॉयलेट दिखे? फोटो खींचिए, इनाम पाइए

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हाईवे साफ-सफाई सुधारने के लिए “Clean Toilet Picture Challenge” शुरू किया है। इसके तहत ईनाम दिया जायेगा।

कैसे मिलेगा इनाम?

गौरतलब है कि ईनाम के लिए निम्नलिखित कार्य करना होगा।

•हाईवे/टोल प्लाजा के गंदे शौचालय की फोटो लें
•उसे राजमार्ग यात्रा (Rajmargyatra) ऐप पर अपलोड करें
•शिकायत सही पाई गई तो आपके FASTag में ₹1000 क्रेडिट जोड़ा जाएगा।

सरकार का उद्देश्य यात्रियों को निगरानी प्रक्रिया का हिस्सा बनाना है ताकि हाईवे सुविधाओं की गुणवत्ता सुधारी जा सके।

टोल प्लाजा पर बड़ा बदलाव: कैशलेस सिस्टम की ओर कदम

आपको बता दें कि सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल वसूली को पूरी तरह डिजिटल बनाने की तैयारी तेज कर दी है। नई व्यवस्था के तहत टोल प्लाजा पर FASTag और UPI आधारित भुगतान को बढ़ावा दिया जा रहा है, और कैश भुगतान समाप्त करने की योजना लागू की जा रही है/कई स्थानों पर लागू की जा चुकी है।

FASTag नहीं तो देना पड़ सकता है ज्यादा टोल

विदित है कि नई डिजिटल व्यवस्था में बिना वैध FASTag वाले यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ स्थितियों में UPI से बिना FASTag भुगतान पर सामान्य टोल से अधिक शुल्क लिया जा सकता है। वैध FASTag सबसे सस्ता और प्राथमिक विकल्प रहेगा।

टोल छूट के नियम भी सख्त

सरकार ने टोल छूट व्यवस्था में भी सख्ती की है। अब सिर्फ पहचान पत्र दिखाकर छूट नहीं मिलेगी। टोल फ्री एंट्री अब उन्हीं वाहनों को मिलेगी जिनमें Exempted FASTag होगा। यह सुविधा केवल अधिकृत सरकारी/VIP/आपातकालीन वाहनों के लिए है

क्या है Exempted FASTag?

यह एक विशेष FASTag है जो टोल-फ्री श्रेणी के वाहनों को दिया जाता है, जैसे - एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, कुछ सरकारी/अधिकृत वीवीआईपी वाहन और अन्य अधिसूचित छूटप्राप्त वाहन।

सरकार का बड़ा संदेश

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस नए सिस्टम से सरकार एक साथ तीन लक्ष्य साधना चाहती है—

  1. हाईवे साफ-सुथरे बनाना
  2. टोल प्लाजा पर जाम कम करना
  3. पूरी टोल व्यवस्था डिजिटल और पारदर्शी बनाना

अब हाईवे पर यात्रा करते समय सिर्फ सफर ही नहीं; सतर्क नागरिक बनकर कमाई भी की जा सकती है। गंदगी दिखे तो फोटो खींचिए, शिकायत कीजिए और इनाम पाइए। साथ ही टोल पर कैश रखने की आदत भी बदलनी होगी, क्योंकि हाईवे अब तेजी से पूरी तरह डिजिटल होने की ओर बढ़ रहे हैं।

अन्य खबरे